न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
समुद्र तल हो या विश्व का सबसे ऊंचा युद्ध स्थल, 73वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों, सेना के जवानों का उत्साह देखते बन रहा है। राजधानी दिल्ली में देश राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरंगा फहराया। देश के सभी राज्यों के मुख्यालयों के राष्ट्राध्यक्षों ने भी शान से तिरंगा लहराया। 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन पोस्ट पर आईटीबीपी के जवानों ने शून्य से नीचे 35 डिग्री तापमान में राष्ट्रध्वज फहरा कर अपने जोश का प्रदर्शन किया। जवानों ने ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से स्पष्ट संदेश दिया कि वे हर परिस्थिति में खुश हैं और देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।
सियाचिन पोस्ट पर तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए वीडियो शेयर किया है। बर्फ के बीच राष्ट्रीय ध्वज पकड़े हुए एक जवान पंक्ति बनाकर जवानों ने पहले तिरंगे को सलामी दी और उसके बाद ‘भारत माता की जय’, ‘आईटीबीपी की जय’ के नारे लगाए। आईटीबीपी ने भारत-चीन सीमा पर गणतंत्र दिवस के कई वीडियो अपने ट्वीटर हैंडल पर जारी किये हैं।
यह भी पढ़ें: बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने ठुकराया पद्म भूषण पुरस्कार, बयान में कही ये बात