न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
74वें गणतंत्र दिवस पर नयी दिल्ली का कर्तव्य पथ (पूर्व में राजपथ) पर दो साल बाद एक बार फिर झारखंड की झांकी दिखी। झारखंड की झांकी में भगवान बिरसा मुंडा और बाबा बैद्यनाथ धाम की छटा देखते ही बन रही थी। इस झांकी में बाबा बैद्यनाथ धाम का मॉडल और धरती आबा भगवान बिरसा विराजमान थे। गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर 23 झांकियां की प्रदर्शनी की अनुमति मिली थी, जिसमें से एक थी झारखंड की झांकी।
भारत की सैन्य ताकत भी पूरी दुनिया ने देखा
कर्तव्य पथ पर भारत ने मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन, नाग मिसाइल सिस्टम (एनएएमआईएस), बीएमपी-2 एसएआरएटीएच का इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल, क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल, K-9 वज्र-ट्रैक्ड सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर गन, ब्रह्मोस मिसाइल, 10 मीटर शॉर्ट स्पैन ब्रिज, मोबाइल माइक्रोवेव नोड और मैकेनाइज्ड कॉलम में मोबाइल नेटवर्क सेंटर और आकाश के सहारे पूरी दुनिया को अपनी ताकत दिखायी। इसके अलावा नौसेना, वायुसेना की भी ताकत दुनिया ने देखई। मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट, पंजाब रेजिमेंट, मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट, डोगरा रेजिमेंट, बिहार रेजिमेंट और गोरखा ब्रिगेड सहित सेना की कुल छह टुकड़ियों ने सलामी दी। इसके अलावा भी कर्तव्य पथ पर कुछ बातें पहली बार हुई। पहली बार महिला ऊंट दस्ता ने भी परेड में भाग लिया। गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार अग्निवीरों भी दिखाई दिये।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गणतंत्र दिवस पर दुमका में, देखें तस्वीरों में