यह लगातार तीसरा साल है, जब झारखंड की झांकी (Jharkhand Tableau) को राजपथ पर होने वाले परेड में शामिल किया गया है. झांकी में रतन टाटा की जीवन यात्रा एक एलईडी स्क्रीन पर दिखाई जाएगी. उनकी एक प्रतिमा भी होगी और इसके साथ झारखंड के टाटा नगर के औद्योगिक इकाइयों का विहंगम प्रारूप दिखेगा. झांकी के अगले हिस्से में झारखंड के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच पढ़ाई करती बच्चियां दिखेंगी. इसके अलावा झांकी के चारों तरफ राज्य की सोहराई और कोहबर पेंटिंग की कृतियां दिखाई जाएंगी। बता दें कि गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड समेत 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन किया गया है. इससे पहले वर्ष 2024 में दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर झारखंड की ओर से तसर सिल्क पर आधारित झांकी प्रदर्शित की गई थी.
न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड- बिहार
ये भी पढ़ें : झारखंड में गणतंत्र दिवस पर 44 पुलिस अफसर होंगे सम्मानित, देखिए पूरी लिस्ट