Manjunath Bhajantri: रांची के नये उपायुक्त ने सम्भाला पदभार, पूर्व डीसी ने गुलदस्ता देकर किया स्वागत

Manjunath Bhajantri: रांची के नये डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। नये डीसी ने पूर्व डीसी राहुल कुमार सिन्हा से पदभार ग्रहण किया है। राहुल कुमार सिन्हा ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद थे।

बता दें कि राज्य सरकार ने सोमवार को छह आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था। इनमें मंजूनाथ भजंत्री को रांची जिले का उपायुक्त बनाया गया। इनके अलावा शशि प्रकाश सिंह को जामताड़ा, उत्कर्ष गुप्ता को लातेहार और मनीष कुमार को पाकुड़ का उपायुक्त बनाया गया है। पवन कुमार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है। रंजीत कुमार लाल को ऊर्जा उत्पादन निगम के एमडी बनाया गया है। इस संबंध में सोमवार रात कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने आदेश जारी कर दिया था।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: 2nd Test: 7 विकेट से भारत ने जीता कानपुर टेस्ट, बारिश भी बांग्लादेश को नहीं बचा पायी

Manjunath Bhajantri

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *