समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड राँची

35 साल बाद रांची से लखनऊ के लिए विमान सेवा, 1 अगस्त से Indigo भरेगा उड़ान

करीब 35 वर्षों के बाद Ranchi से Lucknow के लिए विमान सेवा फिर से शुरू हो रही है। 1 August को इंडिगो का विमान यात्रियों को लेकर लखनऊ से रांची के लिए उड़ान भरेगा। इंडिगो का विमान लखनऊ से रांची के लिए सुबह 10.55 बजे उड़ान भरेगा और दोपहर 12. 05 बजे रांची पहुंचेगा। फिर यहां से 40 मिनट बाद 12.45 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगा। इंडिगो की यह विमान सेवा सप्ताह में 4 दिनों के लिए उपलब्ध होगी। रविवार, सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को इंडिगो की विमान सेवा रांची और लखनऊ के लिए उपलब्ध होगी। एक तरफ का यात्री किराया 3893 रुपये तय किया गया है।

Ranchi to lucknow flight
Ranchi to lucknow flight

इसके अलावा 1 अगस्त से कोलकाता-रांची -भुवनेश्वर के बीच विमान सेवा शुरू की जाएगी। विमान सेवा सोमवार , बुधवार , शुक्रवार और रविवार को संचालित करने का फैसला लिया गया है। कोलकाता से विमान सुबह 8.00 बजे उड़ान भरेगा। 9.40 बजे रांची पहुंचेगा। यहां से 10.10 बजे उड़ान भरने के बाद 11.45  बजे भुवनेश्वर पहुंचेगा। भुवनेश्वर से 11.45 बजे प्रस्थान के बाद 12.05 बजे रांची और दोपहर 1.15 बजे रांची से उड़ान भरने के बाद दोपहर 2.05 बजे कोलकाता पहुंचेगा।

इसे भी पढ़ें : 6th JPSC:  एकलपीठ के आदेश पर रोक लगाने को लेकर JPSC ने दाखिल की अपील

Related posts

Jharkhand: सचिव ग्रामीण विकास विभाग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा

Pramod Kumar

BBC IT Survey: दिल्ली-मुंबई समेत BBC के 20 दफ्तरों पर IT का सर्वे, सील किए गए ऑफिस

Manoj Singh

Bihar पंचायत चुनाव के सातवें चरण में 1.07 लाख प्रत्याशी मैदान में, तीन को होगा छठे चरण का मतदान

Manoj Singh