न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणियों को लेकर मौसम केंद्र रांची को बड़ा सम्मान मिला है। मौसम केन्द्र रांची को भारत के सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र घोषित किया गया है। 28 राज्यों और छह क्षेत्रीयों केंद्रों में से रांची केंद्र को सर्वश्रेष्ठ केंद्र चुना गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 148वें स्थापना दिवस पर रविवार को मौसम केंद्र रांची को यह सम्मान मिला है। रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने नयी दिल्ली में ‘वृष्टि सभागार’ में आयोजित कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र का पुरस्कार ग्रहण किया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।
सटीक भविष्यवाणियों का यह सटीक सम्मान
रांची मौसम केन्द्र ने पिछले एक साल में राज्य के लिए जो मौसम पूर्वानुमान लगाये हैं, यह उसी का सम्मान है। रांची मौसम केन्द्र ने राज्य के मौसम की कई सटीक भविष्यवाणियां की। जिसमें चक्रवाती तूफान से संबंधित भविष्यवाणी भी शामिल है। ऐसे ही स्टीक पूर्वानुमान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट फोरकास्टिंग स्टेशन का अवार्ड मिला है। बता दें, आज के समय में कई क्षेत्रों में सटीक मौसम पूर्वानुमानों की जरूरत महसूस की जाती है। विमान परिचालन हो, रेल परिचालन हो, खेल का मैदान हो, समुद्री यात्रा हो सभी में मौसम विज्ञान केंद्र की भविष्यवाणी का दखल हो रहा है और इनका फायदा भी मिलता है।
— Mausam Kendra, Ranchi (@mc_ranchi) January 15, 2023
यह भी पढ़ें: IND vs SL: भारत ने 317 रन से श्रीलंका को हराया, वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ वनडे सीरीज पर किया कब्जा