Ranchi Holika dahan रांची : जिले में धूमधाम से होलिका दहन (Ranchi Holika dahan)संपन्न हो गया। इस दौरान लोगों ने होलिका के साथ अपने अंदर की बुराइयों का भी दहन करने का संकल्प लिया। राजधानी के विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन (Ranchi Holika dahan) की व्यवस्था की गई थी। लोगों ने यहां काफी मात्रा में लकड़ी एकत्रित किए थे। मंगलवार की सुबह चार बजे होलिका जलाई गई। विभिन्न स्थानों पर आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए।

बाजार सजधज कर तैयार
रंगों के त्योहार होली काे लेकर पूरे क्षेत्र में उल्लास है। शहर में होली का खुमार लोगों पर धीरे-धीरे चढऩे लगा है। बाजार सजधज कर तैयार है। रंग, गुलाल, पिचकारी की दुकानें सज गई हैं।
पूरे हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाता है होलिका दहन
लोगों में होलिका दहन को ले काफी उत्साह देखने को मिला। होलिका दहन के क्रम में वहां उपस्थित लोगों ने नए चने की फसल को पकाकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही 8 मार्च को होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। मालूम हो कि पौराणिक कथा के अनुसार हिरण्यकशिपु नामक राक्षस राज के पुत्र प्रहलाद भगवान श्री हरि के अनन्य भक्त थे। वह हमेशा भगवान की भक्ति में डूबे रहते थे मगर उनके पिता हिरण्यकशिपु को यह सब पसंद नहीं था, इस कारण उन्होंने अपनी बहन होलिका को प्रहलाद को लेकर आग में बैठने का आदेश दिया था ।
ये भी पढ़ें :झारखंड के गांवों में तैयार हो रहा होली का रंग, पलाश के फूल से बने रंग की है खास डिमांड