रांची के डॉ. आयुष भदानी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का मान

दिल्ली पब्लिकस्कूल, रांची के पूर्व छात्र और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), पटना के जनरल सर्जरी विभाग के अंतिम वर्ष के रेजिडेंट डॉ. आयुष भदानी ने अपनी उपलब्धियों से रांची का नाम गौरवान्वित किया है।

1 अप्रैल से 24 अप्रैल, 2025 तक, डॉ. भदानी ने जापान में प्रतिष्ठित प्रेक्षण कार्यक्रम पूरे किए।उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो हॉस्पिटल के हेपाटो-पैंक्रियाटो-बिलियरी एवं लिवर ट्रांसप्लांट यूनिट और कानाज़ावा यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के गैस्ट्रो एंटेरोलॉजिकल सर्जरी विभाग में विश्वस्तरीय सर्जरी तकनीकों काअवलोकन किया।

10 से 12 अप्रैल, 2025 के बीच, डॉ. भदानी ने एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASI) फेलो के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जापान के सेंदाई शहर में आयोजित 125वें जापान सर्जिकल सोसाइटी (JSS 2025) के वार्षिक अधिवेशन में भाग लिया। इस अवसर पर उन्हें 2000 अमेरिकी डॉलर का यात्राअनुदान प्रदान किया गया।

इससे पहले वर्ष 2025 में, उन्हें एसोसिएशन ऑफसर्जन्स ऑफ इंडिया द्वारा ASI टोरेंट यंग स्कॉलर अवार्ड (भारत के सर्वश्रेष्ठ सर्जरी रेजिडेंट पुरस्कारों में से एक) प्रदान किया गया था, जिसे उन्होंने ASI TYSA राष्ट्रीय फाइनल्स में सेकंड रनर-अप स्थान प्राप्त कर अर्जित किया।

इन उपलब्धियों के अतिरिक्त, डॉ. भदानी ने कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सर्जिकल मंचों पर भी अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए हैं।

रांची के हरमू रोड, गौशाला के निकट पिंजरापोल निवासी डॉ. भदानी के पिता व्यवसायी हैं और माता गृहिणी हैं।अपनी प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची से प्राप्त की थी।

उनकी ये उपलब्धियां रांची सहित पूरे देश के युवा डॉक्टरों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: आईपीएल में सूर्यवंशी का वैभव, सीजन में बाएं हाथ के शतकवीर लूट रहे महफिल