रामनवमी में कोई भी परेशानी हो तो घबराएं नहीं, रांची जिला प्रशासन ने मदद के लिए जारी किया है WhatsApp नंबर

रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन की पूरी टीम विधि व्यवस्था संधारण के लिए लगी हुईं है। जिस कड़ी में देर रात्रि उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजन्त्री रामनवमी पर्व को लेकर रांची शहर के विभिन्न इलाकों में विधि-व्यवस्था का जायजा एवं जिला प्रशासन द्वारा बनाए कंट्रोल रूम का भी मुआयना कर रहें है। पुरे जिला में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। जिसमें दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई है।

उपायुक्त लगातर अपने अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ देर रात्रि गश्ती कर रहें है। कल सुबह से ही राजधानी के सभी संवेदनशील स्थानों पर जिला प्रशासन द्वारा गश्ती किया जा रहा है।

इस दौरान डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चंदन कुमार सिन्हा एवं जिला के वरीय पदाधिकारी गण साथ में मौजूद है।

अबुआ साथी-9430328080
जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर