Ranchi: वकील हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एनकाउंटर के बाद लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

रांची (Ranchi) पुलिस ने सिविल कोर्ट के वकील गोपी कृष्ण की हत्या में शामिल एक आरोप को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। शनिवार देर रात पुलिस और अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में हत्याकांड का मुख्य आरोपी  घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक  अपराधी रोशन कुमार पर गोली चली है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब पुलिस गोपी कृष्ण हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।

एसआईटी की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी

रांची (Ranchi)के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा के मुताबिक  शुक्रवार को ही गोपी कृष्ण हत्याकांड में शामिल एक अपराधी की पहचान रोशन कुमार के रूप में हुई थी। पहचान के बाद से ही एसआईटी की टीम रोशन की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार देर रात पुलिस को  रोशन रांची के (Ranchi) के अनगड़ा थाना क्षेत्र के महेशपुर में छिपे होने की खबर है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके को घेर लिया और उसे  आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस दौरान रोशन को गोली लगी और वह घायल हो गया। गोली लगने के बावजूद रोशन भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़  लिया। पुलिस को  रोशन के पास से एक पिस्टल भी मिली है। पुलिस अब दूसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक  रोशन रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र (Ranchi) का रहने वाला है। अब उसके  ठीक होने पर हत्या के मामले में पूछताछ की जाएगी।

न्यूज़ डेस्क /समाचार प्लस, झारखंड, बिहार 

ये भी पढ़ें : Weather Update: रेड अलर्ट के बीच पूरे झारखंड में भारी बारिश, सड़क से लेकर खेतों में भरा पानी, इन जिलों में आज भी वर्षा की संभावना

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *