समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर राँची

Sun Halo Ranchi: सुबह में दिखा सूर्य के चारों ओर रिंग, लोगों ने कैमरे में कैद किया

image source : social media

Sun Halo Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को तेज धूप के बीच सूर्य के चारों ओर रंगीन इंद्रधनुष का अद्भूत नजारा (Ranchi 22 degree Halo) देखने को मिला। आम तौर पर धनुषाकार होने वाले इंद्रधनुष ने अपने सात रंगों से सूरज को गोलाकार में घेर लिया था। यह नजारा (Ranchi 22 degree Halo) लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना गया। इस नजारे को रांचीवासियों ने अपने कैमरे में कैद किया है। सतंरगी घेरा में सूर्य की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

image source : social media
image source : social media

…इसलिए कहलाता है ’22 डिग्री सर्कुलर हलो’

इस अद्भुत नजारे (Ranchi 22 degree Halo) को देखकर रांची के लोग हैरान भी थे। आखिर सूर्य आज सतरंगी घेरा में क्यों दिख रहा है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक खगोल विज्ञान में इसे ‘‘22 डिग्री सर्कुलर हलो कहते हैं। इसका मुख्य कारण आइस क्रिस्टल पर सूर्य की रोशनी का परावर्तन होना है। आइस क्रिस्टल ऊपरी वायुमंडल में धरती से 18 से 21 किलोमीटर ऊपर संस्पेंडेड फार्म यानी लटकी हुई अवस्था में रहती हैं।खगोल विज्ञान में इसे ‘22 डिग्री सर्कुलर हलो’ कहते हैं। ऐसा तब होता है जब सूर्य या चंद्रमा की किरणें बादलों में मौजूद षट्कोणीय बर्फ क्रिस्टलों से अपवर्तित हो जाती हैं। सूर्य के चारों ओर सतरंगी घेरा देखा गया. जिसे वैज्ञानिक भाषा में ‘हलो’ कहा जाता है।

ये भी पढ़ें : आजसू पार्टी का सामाजिक न्याय मार्च, राज्यभर से राजधानी में जुटे हजारों कार्यकर्ता

Sun Halo Ranchi

Related posts

बिहार में बाढ़ की तबाही रोकने का प्लान तैयार, कोसी-मेची नदी लिंक योजना केंद्र से मंजूर

Pramod Kumar

UU Lalit के बाद कौन बनेगा अगला CJI? सरकार ने CJI को उत्तराधिकारी बताने को लेकर लिखा ये पत्र

Manoj Singh

Happy B’Day Suresh Raina : IPL में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले चौथे बल्‍लेबाज का जन्मदिन आज, कोच की बेटी पर कुछ इस तरह हुए थे लट्टू

Sumeet Roy