Ranbir Alia Wedding: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट की शादी हो गई है। दोनों विवाह के बंधन में बंध गए हैं. बताया जा रहा है कि दोनों के सात फेरे पूरे हो चुके हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट चार साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इस तरह अब कपूर खानदान और भट्ट फैमिली एक दूसरे के रिश्तेदार हो गए हैं।
वास्तु अपार्टमेंट में बॉलिवुड कपल ने रचाई शादी
मुंबई के वास्तु अपार्टमेंट में बॉलिवुड कपल ने शादी रचाई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में अंबानी परिवार से श्लोका और आकाश अंबानी से लेकर पूरा कपूर खानदान और भट्ट फैमिली पहुंची। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का शुभ मुहूर्त में हुई। 14 अप्रैल 2022 को दिन में 4 से 5 बजे के बीच आलिया-रणबीर की शादी का शुभ मुहूर्त था। दोनों ने शादी की रस्मों को शुभ मुहूर्त के हिसाब से पूरा किया और सभी रस्मों को निभाया।
आलिया रणबीर की शादी में पहुंचे सेलेब्स
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में अयान मुखर्जी, करण जौहर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रणधीर कपूर, आकाश अंबानी, श्लोका, आकांक्षा से लेकर तमाम हस्तियों ने शिरकत की। सभी एक से बढ़कर एक अवतार में नजर आए।
View this post on Instagram
आलिया भट्ट रणबीर कपूर की शादी के फंक्शन
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी के लिए किसी डेस्टिनेशन या विदेश की लोकेशन को नहीं चुना। दोनों ने अपने घर में ही शादी करने का फैसला लिया। 13 अप्रैल 2022 को गणेश पूजा और मेहंदी की रस्में निभाई गईं। वहीं 14 अप्रैल को हल्दी की रस्में अदा हुईं। फिर 14 अप्रैल 2022 को दोनों ने सात फेरे लिए और हमेशा के लिए एक हो गए।
ये भी पढ़ें : अमूल ने खूबसूरत डूडल बनाकर आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी को किया सेलिब्रेट, फैंस ने की तारीफ