झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश का अलर्ट, चक्रवाती तूफान पूजा में डालेगा खलल !

symbolic image, source: social media

Rain alert during Durga Puja in Jharkhand : देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद जताई है। जाहिर है ऐसे में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश खलल डाल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी, बिहार, राजस्थान और झारखंड समेत कुछ अन्य राज्यों में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 3 से 7 अक्टूबर के बीच बारिश होने की संभावना है।(Durga Puja Rain alert)

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन

बंगाल की खाड़ी में अभी भी लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसके प्रभाव से अक्टूबर के पहले सप्ताह में बारिश की उम्मीद है। लिहाजा इसके साथ अन्य राज्य भी प्रभावित हो सकते हैं। वहीं मौसम विभाग ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में कई राज्यों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना जताई है।

राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने एक बार फिर बंगाल की खाड़ी में 2 अक्तूबर से निम्न दवाब का क्षेत्र यानी लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना व्यक्त की है। जिससे 3 अक्तूबर से 7 अक्तूबर तक राजधानी रांची समेत राज्य के कई और जिलों में बारिश की संभावना है। ऐसे में दुर्गा पूजा के दौरान मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तैयारी करना आवश्यक होगा। राजधानी रांची में विशाल पंडाल तैयार किए जाते हैं जहां भक्त मां के दर्शन करने पहुंचते हैं।(Durga Puja Rain alert)

 न्यूज़ डेस्क / समाचार प्लस, झारखंड- बिहार 

ये भी पढ़ें : मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा Dadasaheb Phalke Award, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने X पर दी जानकारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *