झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राहुल मुर्मू, संजीव कुमार महामंत्री

राहुल कुमार मुर्मू झारखंड पुलिस एसोसिएशन अध्यक्ष चुने गये हैं। झारखंड पुलिस एसोसिएशन के नतीजे शुक्रवार देर रात घोषित कर दिये गये है। राहुल कुमार मुर्मू के अलावा संजीव कुमार महामंत्री चुने गये हैं। बता दें कि 28 फरवरी को झारखंड पुलिस एसोसिएशन का मतदान हुआ था, जिसमें कुल 1056 मतदाताओं में से 996 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार एसोसिएशन के सात पदों के लिए कुल 17 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।

झारखंड पुलिस एसोसिएशन की नयी टीम

  • अध्यक्ष – राहुल कुमार मुर्मू
  • उपाध्यक्ष – रोहित रजक और महताब आलम
  • महामंत्री – संजीव कुमार
  • संयुक्त सचिव – राकेश कुमार पांडे और संतोष महतो
  • संगठन सचिव – मंटू कुमार

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: चमोली हिमस्खलन में अब एक की तलाश जारी, 55 में से 50 मजदूर बचाये गये, 4 की मौत