न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
सबसे पुरानी और विश्वविख्यात पुरी की भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शान के साथ निकल पड़ी है। ओडिशा के पुरी में भी दो साल बाद निकली रथयात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा मासी बाड़ी में जाकर समाप्त होगी। यहां तीनों विग्रहों को 9 दिनों का विश्राम दिया जायेगा। अगले सप्ताह 9 जुलाई को घुरती रथयात्रा के साथ रथ मेले का समापन होगा।
12वीं सदी में निर्मित पुरी के जगन्नाथ मंदिर के अधिकारियों का कहना है कि दो साल बाद शुरू हुए जगन्नाथ रथ मेले में विश्वभर से करीब 10 लाख की बड़ी भीड़ एकत्र हुई है। श्रद्धालुओं के उमड़ने वाले हुजूम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। जल-थल-स्थल सभी मार्गों पर निगरानी रखी जा रही है। पुरी के पुलिस उपमहानिरीक्षक, अग्निशमन सेवा, संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि हमारे प्रशिक्षित कर्मी ग्रैंड रोड और समुद्र तट दोनों में हर संभावित अप्रिय घटना से निबटने के लिए तैयार हैं। पुरी और उसके आसपास दर्जनों सीसीटीवी कैमरों के साथ विभिन्न रैंकों के 1,000 अधिकारियों सहित 180 से अधिक प्लाटून सशस्त्र पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. भारतीय तटरक्षक बल को भी निगरानी के लिए तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें: आज से Single Use Plastic बैन! उपयोग, बिक्री, भंडारण, उत्पादन किया तो लगेगा तगड़ा जुर्माना