Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत हासिल करने वाली आप आदमी पार्टी ने अपने कोटे से क्रिकेटर हरभजन सिंह को राज्यसभा भेजने का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा राज्यसभा के लिए राघव चड्ढा और डॉ संदीप पाठक के नामों का भी ऐलान आप ने किया है। भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद हरभजन सिंह को राज्यसभा भेजने की अटकलें लगायी जा रही थीं, और अब आप ने तीन नामों का ऐलान कर इसकी पुष्टि कर दी है। पंजाब से पांच राज्यसभी सीटें खाली हुई हैं जिन पर 31 मार्च को मतदान होना है। आप के कोटे से एक और नाम की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक कुमार मित्तल भी राज्यसभा उम्मीदवार बनाये जा सकते हैं। इसके अलावा एक और नाम संजीव अरोड़ा का भी सामने आया है।
इस साल पंजाब के 7 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इन 7 राज्यसभा सांसदों में से 5 का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है। इन पांचों सीटों के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख है। 31 मार्च को पंजाब में राज्यसभा के लिए चुनाव होने हैं। पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में AAP ने 117 में से 92 सीटों पर कामयाबी पाई थी. ऐसा माना जा रहा है कि राज्य की 7 में से 6 राज्यसभा सीटें AAP के खाते में आएंगी। पंजाब में जिन 5 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है उनमें सुखदेव सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, श्वेत मलिक, नरेश गुजराल और शमशेर सिंह दुल्लो शामिल हैं। बलविंद्र सिंह भुंडर और अंबिका सोनी का कार्यकाल भी 7 जुलाई को खत्म होगा।
राज्यसभा में बढ़ेगी आप की ताकत
जैसा कि माना जा रहा है कि आप पांचों सीटों पर जीत जायेगी। अगर ऐसा होता है तो राज्यसभा में उसके सांसदों की कुल संख्या दिल्ली के 3 सांसदों को मिलाकर 8 हो जाएगी। मौजूदा वक्त में राज्यसभा में सबसे ज्यादा BJP के 97, कांग्रेस 34, TMC 13 और DMK के 10 सदस्य हैं। अगर आप की राज्यसभा सीटें 8 हो जायेंगी तब वह उच्च सदन में पांचवीं सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी।
यह भी पढ़ें: राजनीति से ‘आजाद’ होना चाहते हैं गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस को नहीं बदल सकने की खुद को देंगे ‘सजा’?
Punjab News