पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर की पिटाई का विरोध, हड़ताल के दूसरे दिन इमरजेंसी सेवा ठप

image source: social media

Pavapuri Medical College Hospital News:  पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Pavapuri Medical College Hospital) के डॉक्टर की पिटाई के विरोध में हड़ताल के दूसरे दिन डॉक्टर और कर्मियों ने इमरजेंसी सेवा ठप कर दिया। डॉक्टरों और कर्मियों की मांग है कि डॉक्टर की पिटाई करने वाले को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ़्तार करे. ओपीडी सेवा (Pavapuri Medical College Hospital) के साथ साथ इमरजेंसी सेवा ठप रहने से गंभीर रोगी और उनके  परिजनों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि डॉक्टरों से बात की  जा रही है, जल्द ही मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा। वहीं आईएमए ने भी इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग की है।

क्या था मामला 

शनिवार की शाम नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी सुनील सिंह को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। उनकी मौत के बाद परिजन हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि सीनियर डॉक्टर गायब थे। इलाज शुरू करने में देर हुई, इस वजह से उनकी मौत हो गयी। इसके बाद उन्होंने मृत्यु प्रमाण पत्र देने की मांग की तो चिकित्सक आनाकानी करने लगे। इसके बाद हंगामा बढ़ गया। डॉक्टरों का कहना था कि उनके साथ मारपीट की गयी, इस वजह से इमरजेंसी बंद करना पड़ा। अस्पताल अधीक्षक (Pavapuri Medical College Hospital)ने बताया कि डॉक्टर से पूछताछ की गयी थी। उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। उसकी जांच के बाद मौत की जानकारी दी गयी तो हंगामा और मारपीट की गयी। यह घटना र्दुभाग्यपूर्ण है। चिकित्सकों से बातचीत कर इलाज शुरू करवा दिया गया है।

न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड- बिहार 

ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले एक्शन में PM Modi, सरकार बनते ही लेंगे बड़े फैसले

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *