तरक्की करता भारत हर सेक्टर में लीडर बन रहा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण

Progressing India is becoming a leader in every sector, President's address

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सदन सत्र को सम्बोधित करते हुए केन्द्र सरकार का अभिभाषण पढ़ा। राष्ट्रपति ने सबसे पहले सभी निर्वाचित सांसदों का अभिनन्दन कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनसेवा का सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता है और जनता से यह सौभाग्य आपको दिया है। आपको 140 करोड़ लोगों की उम्मीद पूरी करनी हैं। इसके बाद राष्ट्रपति ने अपना अभिभाषण पढ़कर मोदी सरकार 3.0 के रोडमैप को जनता के सामने रखा।

  • 18वीं लोकसभा कई मायनों में ऐतिहासिक
  • राष्ट्रपति ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चुनाव आयोग का आभार जताया
  • दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव सम्पन्न होना बड़ी बात
  • चुनाव का सुखद पहलू कश्मीर में चुनाव कराना रहा
  • कश्मीर की जनता ने चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
  • ईवीएम से चुनाव प्रक्रिया को सुरक्षित बनाया
  • राष्ट्रपति ने विकसित भारत की गारंटी विकास को बताया
  • बजट में सामाजिक-आर्थिक कदमों पर ध्यान दिया जायेगा
  • देश में निवेशकों को आकर्षित करने का प्रयास होगा
  • केन्द्र सरकार राज्यों के विकास पर ध्यान देगी
  • राज्यों के विकास से ही देश का विकास होगा
  • राज्यों में स्वस्थ स्पर्धा का माहौल बनायेंगे
  • विकास की गति और तेज की जायेगी
  • भारत पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है
  • भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवसथा बनाना है
  • वैश्विक महामारी के बावजूद विकास दर बढ़ी है
  • विकास की भावना से आगे बढ़ना है
  • 8 प्रतिशत की दर से भारत का हो रहा विकास
  • हर सेक्टर में भारत लीडर बन रहा
  • हर क्षेत्र में भारत तरक्की कर रहा
  • छोटे किसानों पर सरकार कर रही फोकस
  • छोटे किसानों के लिए भंडारण योजना
  • किसानों को सम्मान निधि लगातार मिल रही है
  • सरकार ने किसानों के लिए काम किया
  • सर्विस सेक्टर को मजबूत किया जा रहा है
  • दुनिया में भारत का 15 प्रतिशत योगदान
  • दूसरे देशों पर निर्भरता कम करने को हो रहा प्रयास
  • निर्यात से किसानों की आमदनी बढ़ी
  • सप्लाई चेन को सशक्त किया ज रहा
  • भारत की कृषि व्यवस्था में बदलाव
  • दलहल तिलहन उत्पादन में किसानों को मदद
  • निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ रहे
  • साफ-सुधरे शहर देशवासियों का हक
  • आज का भारत दुनिया को समाधान दे रहा है
  • दुनियाभर में सुपर फूड पहुंचाया जा रहा है
  • जलवायु से जुड़े लक्ष्य समय से पहले हासिल किये
  • ग्रीन एनर्जी पर बड़े पैमाने पर काम कर रहे हैं
  • इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास से बदलता भारत
  • हर तरह के उद्योग के विकास पर काम
  • किसानों की आय बढ़ाने की नीति पर काम
  • स्वस्थ विश्व के लिए भारत की भूमिका
  • भारत में अभूतपूर्व निवेश हो रहा है
  • आत्मनिर्भरता के लिए नीतियां बनायी जा रही हैं
  • स्थायी शांति के लिए कई समझौते हुए हैं
  • शिक्षा, स्वास्थ्य पर लगातार काम
  • नार्थ ईस्ट में शांति के लिए लगातार काम
  • नार्थ ईस्ट में कनेक्टिविटी बढ़ी
  • जलमार्ग के विकास पर काम हो रहा है
  • नारी शक्ति वंदन से महिलाएं मजबूत
  • 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने पर काम
  • महिलाओं की आर्थिक ताकत बढ़ी
  • अधिकतर घर महिलाओं के नाम आवंटित किये गये
  • महिला सशक्तीकरण के नये युग की शुरुआत
  • महिलाओं को ड्रोन पायलट बनाया गया
  • महिलाओं की बचत बढ़ाने पर काम
  • प्राकृतिक खेती पर सरकार जोर दे रही है
  • 3 लाख 80 हजार किलोमीटर सड़कें बनीं
  • 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले
  • बेटियों के लिए सुकन्या योजना
  • मुफ्त राशन और सस्ती गैस का लाभ
  • 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन
  • पीएन जन धन योजना से फायदा
  • सोलर पैन से बिजली बिल कम
  • आदिवासी समाज के विकास पर जोर
  • योजना से एक भी व्यक्ति वंचित न रहे
  • वंचितों की सेवा सच्चा सामाजिक न्याय
  • वंदे भारत योजना पर तेजी से काम
  • बापू के सिद्धांतों पर चल रही सरकार
  • निचले तबके की प्रगति पर जोर दिया जा रहा
  • सरकार गरीबों की सेवा में लगी है
  • पिछले 10 साल में गरीबों का उत्थान
  • करोड़ों गरीबों के लिए शौचालय बनाया
  • कोरोना के समय 80 करोड़ को मुफ्त राशन
  • डाक घरों के जरिये गावों में जीवन बीमा
  • बैंकी की मजबूती से आर्थिक विकास
  • अब सरकारी बैंक मजबूत, लाभदायक
  • जीएसटी से भारत का कारोबार आसान
  • डिफेंस क्षेत्र में भारत बड़ी शक्ति बन कर उभरा
  • डिफेंस सेक्टर में कई कदम उठाये गये
  • डिफेंस सेक्टर को आत्मनिर्भर बनाया गया
  • डिफेंस सेक्टर को मॉडर्न बनाने पर काम
  • रक्षा क्षेत्र निर्यात में काफी आगे बढ़ा
  • पीएनआई योजना से रोजगार के अवसर विकसित
  • वन रैंक वन पेंशन लागू किया गया
  • राष्ट्र प्रथम सरकार की प्राथमिकता
  • प्राकृतिक खेती पर सरकार जोर दे रही है
  • पेपर लीक की निष्पक्ष जांच करायी जायेगी
  • पेपर लीक का ठोस उपाय जरूरी
  • परीक्षा प्रक्रिया में सुधार का काम
  • संसद ने पेपर लीक कानून बनाया
  • दोषियों को सजा दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • देश में 7 नये आईआईटी
  • देश में 7 नये आईआईएम
  • 2036 के ओलिम्पिक की तैयारी
  • नालंदा यूनिवर्सिटी के नये कैम्पस से बढ़ा देश का गौरव
  • 1 जुलाई से भारतीय न्याय संहिता लागू
  • दंड की जगह न्याय को प्राथमिकता
  • सीएए के तहत पीड़ितों को भारतीय नागरिकता मिल रही
  • शरणार्थियों को सम्मान का जीवन दे रहे
  • विकास के साथ विरासत पर भी काम कर रही सरकार
  • तमिल संगम जैसे उत्सव भारत का गौरव
  • बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मना रहे
  • रानी दुर्गावती की जयंती मनायेंगे
  • भारत को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व
  • भारत को देखने का नजरिया बदला
  • गुलामी के दौर की व्यवस्था खत्म की
  • सोशल मीडिया पर देश को कमजोर करने की साजिश

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: राम मंदिर के गर्भगृह में पानी टपकने की श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने बतायी सच्चाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *