प्रधानमंत्री मोदी सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए हुए रवाना, गोपाल मैदान में करेंगे जनसभा को संबोधित

pm modi jharkhand

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को झारखंड दौरे पर हैं.बारिश के कारण पीएम मोदी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने जमशेदपुर नहीं जा सके .उन्होंने रांची से ही वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. अब प्रधानमंत्री मोदी सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए हुए रवाना हो गए हैं. जमशेदपुर में शिवराज सिंह चौहान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अलावा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा मे शामिल चम्पाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन, अमर बाउरी और पार्टी के अन्य कई नेता मौजूद हैं.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची से ऑनलाइन लोगों को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में झारखंड के लोगों को करम पर्व की शुभकामनाएं दी. .प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 वंदे भारत ट्रेन का रांची एयरपोर्ट से ऑनलाइन उद्घाटन कर दिया है. अब वह जमशेदपुर के गोपाल मैदान में सभा को संबोधित करेंगे.

न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस-झारखंड- बिहार 

 ये भी पढ़ें : पीएम मोदी ने झारखंड में 6 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *