Rajya Sabha में भी प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर जमकर किया प्रहार, वॉक आउट पर कहा- ‘मैदान छोड़कर भागे’

Prime Minister Modi also attacked the opposition fiercely in Rajya Sabha

मंगलवार को लोकसभा में किया गया विपक्ष पर पीएम मोदी का प्रहार बुधवार को राज्यसभा में भी जारी रहा। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोल रहे थे। प्रधानमंत्री का जब सदन में सम्बोधन चल रहा था, पहले तो विपक्ष उस पर हंगामा करता रहा, लेकिन बाद में विपक्ष सदन से वॉकआउट कर गया। विपक्ष के वाकआउट करने पर पीएम मोदी ने कटाक्ष करते हुए कहा-‘मैदान छोड़कर भाग गया विपक्ष, मैदान छोड़ कर भागना विपक्ष की आदत है।‘

पीएम मोदी ने देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि कई दशकों के बाद ऐसा हुआ है कि जनता ने लगातार तीसरी बार किसी एक सरकार को जनादेश दिया है। पीएम ने कहा- मैं समझता हूं कि यह कोई सामान्य बात नहीं है। हमारे देश के लोगों ने हमें अपनी अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर 5वें से तीसरे स्थान पर लाने का जनादेश दिया है, और हम भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया में शीर्ष 3 में पहुंचा कर रहेंगे।

पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में और क्या कहा?

  • हमारे 10 साल पूरे हो गये, 20 साल बाकी हैं।
  • हमारा एक तिहाई कार्यकाल पूरा हुआ।
  • मुझे देशवासियों के विवेक पर गर्व है।
  • जनता ने विपक्ष के एजेंडे को परास्त किया।
  • जनता ने धर्म की राजनीति को ठुकराया।
  • जनता ने परफॉर्मेंस की राजनीति को मौका दिया।
  • 10 वर्षों की जो सेवा की उसके कारण मौका मिला।
  • भारी मन से विपक्ष हार स्वीकार कर रहा है, लेकिन कुछ लोग अभी भी इस हकीकत से मुंह फेर रहे हैं।
  • इन लोगों ने ऑटो मोड में सरकार चलाई।
  • विपक्ष सिर्फ मौके का इन्ताजार कर रहा है।
  • हम मेहनत करने पर विश्वास रखते हैं।
  • 3 नम्बर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए जनादेश।
  • विकसित भारत बनाने के लिए दिया तीसरा मौका।
  • इस बार पांचवें से तीसरे स्थान पर पहुंचना है।
  • संविधान हमारे लिए बहुत मूल्यवान है।
  • संविधान मार्गदर्शन का काम करता है।
  • विपक्ष ने संविधान दिवस का विरोध किया।
  • भारतीय लोकतंत्र के चार स्तंभ हैं।
  • गरीब, किसान, युवा, नारी लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ।
  • किसानों की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रहे।
  • किसानों को सामर्थ्यवान बनाने का काम कर रहे।
  • किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिला
  • गरीबी के खिलाफ लड़ाई में कामयाब होगी मोदी सरकार।
  • विशेष जनजातियों के लिए विशेष व्यवस्था कर रहे।
  • महिलाओं के विकास के लिए काम हो रहा है।
  • 3 करोड़ लखपती दीदी बनाने के लक्ष्य लेकर चल रहे।
  • ट्रांसजेंडर के लिए कानून बनाया।
  • विपक्ष महिलाओं के अत्याचार पर भी राजनीति करता है।
  • महिलाओं के अत्याचार पर दिग्गजों की जुबानें बंद रहती हैं।
  • प्रगतिशील महिला संस्थाओं की जुबानें भी बंद रहती हैं।
  • विपक्ष का सलेक्टिव रवैया चिंताजनक है।
  • अत्याचार-शोषण इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
  • कांग्रेस सबसे बड़ी संविधान विरोधी है।
  • 1977 में संविधान की रक्षा के लिए चुनाव हुआ था।
  • कांग्रेस हमें संविधान की बात न बताये।
  • हमें संविधान की रक्षा का जनादेश मिला है।
  • झूठ फैलाने वाले सच नहीं सुन सकते।
  • आपातकाल में कई लोगों की जेल में अकाल मृत्यु हो गयी।
  • जेपी की तबीयत ऐसी बिगड़ी की फिर ठीक नहीं हुई।
  • नीट परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को बख्सा नहीं जायेगा।
  • जो भी आरोपी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जायेगा।
  • मामले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं।
  • पेपर लीक को लेकर सरकार कड़े कानून बना चुकी है।
  • मणिपुर की समस्या को लेकर विपक्ष राजनीति कर रहा है।
  • मणिपुर पर सबको मिलकर काम करना होगा।
  • पूर्वोत्तर में सरकार ने बहुत काम किया है।
  • मणिपुर की आग में घी डालने का प्रयास बंद होना चाहिए।
  • हालात सुधारने के लिए सभी को सहयोग करना होगा।
  • मणिपुर को भड़काने वाले अपनी हरकतें छोड़ें।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: हेमंत सोरेन फिर से होंगे मुख्यमंत्री, इंडी बैठक में बड़ा फैसला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *