समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर राँची

President Draupadi Murmu Ranchi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मई को तीन दिवसीय दौरे पर आयेंगी झारखंड, झारखंड हाइकोर्ट के नये भवन का करेंगी उद्घाटन

image source : social media

President Draupadi Murmu Ranchi रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय झारखंड दौरे (President Draupadi Murmu) को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा में पांच हजार जवान तैनात रहेंगे। रांची रेंज और दुमका रेंज के डीआईजी के नेतृत्व में 15 से ज्यादा आईपीएस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राष्ट्रपति की सुरक्षा में 15 आईपीएस, 24 डीएसपी, 60 इंस्पेक्टर और दो डीआईजी समेत 250 सब इंस्पेक्टर तैनात रहेंगे। उनके रूट लाइन पर पुलिसकर्मियों की तैनाती, यातायात समेत तमाम पहलुओं की तैयारी अंतिम चरण में है। हर ऊंची इमारत से राष्ट्रपति के गुजरने के रास्ते पर हथियारों के साथ पुलिस के जवान भी नजर रखेंगे। एडीजी अभियान संजय आनंद लाठकर ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर (President Draupadi Murmu) सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। राष्ट्रपति के अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम होते हैं। संबंधित जिले के अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

24 मई को देवघर पहुंचेंगी

मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मई को सुबह करीब नौ बजे दिल्ली से वायु सेना के विशेष विमान से देवघर पहुंचेंगी। (President Draupadi Murmu) देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर रांची (President Draupadi Murmu)आयेंगी। वह यहां बिरसा मुंडा और अल्बर्ट एक्का की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति सीधे राजभवन के लिए रवाना होंगी, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगी। वे 25 मई को झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन करेंगी।

25 मई को ही हेलीकॉप्टर से खूंटी जाएंगी

हाईकोर्ट के उद्घाटन समारोह से लौटने के बाद वह राजभवन में एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। वह  25 मई को ही हेलीकॉप्टर से खूंटी जाएंगी और वहां जनजातीय कार्य मंत्रालय के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसके बाद वह रांची लौट जायेंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। मुर्मू 26 मई को मुख्य अतिथि के रूप में ट्रिपल आईटी संवाद में भाग लेंगी और दोपहर 1 बजे वायु सेना के विशेष विमान से दिल्ली लौट जायेंगी।

 ये भी पढ़ें : Kiren Rijiju की जगह मेघवाल होंगे कानून मंत्री, मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल

Related posts

Jharkhand Bandh: 17, 18 और 19 अप्रैल को सड़क पर उतरेंगे राज्य के बेरोजगार युवा, 19 को झारखंड बंद, सेंगल का भी बंद को समर्थन

Manoj Singh

अमूल ने खूबसूरत डूडल बनाकर आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी को किया सेलिब्रेट, फैंस ने की तारीफ

Pramod Kumar

NY: ‘सैटनिक वर्सेज’ के लेखक के साथ ‘सैटनिक हरकत’, 33 साल बाद खुमैनी के फतवे पर अमल?

Pramod Kumar