आज से दिखेगी डोनाल्ड ट्रम्प और एलन मस्क गठजोड़ की ताकत, भारत की क्या हैं शंकाएं!

नवनिर्वाचित डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार यानी आज अमेरिका के ‘बॉस’ बनने जा रहे हैं। दुनियाभर के शाही मेहमानों के बीच ट्रम्प आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले हैं। ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने व्यस्त कार्यक्रमों के कारण शरीक नहीं होंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

डोनाल्ड ट्रम्प के फिर से अमेरिका राष्ट्रपति बनने के बाद जो सम्भावनाएं या आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं, वह यह कि ट्रम्प के दूसरे टर्म में दुनिया के नम्बर वन रईस एलन मस्क का उन्हें जो साथ मिला है, वह कितना लाभकारी या कितना विनाशकारी सिद्ध होगा। बता दें कि वर्तमान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने आखिरी सम्बोधन में इस बात की आशंका जता चुके हैं, धनाढ्यों का बढ़ता दबदबा खतरनाक संकेत हैं। उनका यह संकेत एलन मस्क की ही ओर था। उन्होंने यह भी कहा कि अति-धनवान लोगों के हाथों में सत्ता का संकेंद्रण खतरनाक है। आज अमेरिका में अत्यधिक धन, शक्ति और प्रभाव वाला एक कुलीनतंत्र आकार ले रहा है, जो हमारे पूरे लोकतंत्र, मूल अधिकारों, स्वतंत्रताओं और सभी के आगे बढ़ने के अवसर को खतरे में डाल रहा है। बाइडेन के इस बात को सच सिद्ध होने के लिए थोड़ा इन्तजार करना होगा।

डोनाल्ड ट्रम्प और एलन मस्क की जोड़ी से क्या हैं उम्मीदें

हालांकि यह एक जटिल विषय है कि डोनाल्ड ट्रम्प और एलन मस्क की जोड़ी का अमेरिका और विश्व पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है। मगर इतना तय है कि ट्रम्प की राजनीतिक और आर्थिक नीतियों और मस्क की तकनीकी और व्यवसायिक क्षमताओं के संयोजन से विश्व में कई परिवर्तन जरूर दिखाई देंगे।

विश्व पर असर

  • व्यापार और अर्थव्यवस्था: ट्रम्प की व्यापार नीतियों और मस्क की व्यवसायिक क्षमताओं से विश्व की अर्थव्यवस्था पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है।
  • तकनीकी प्रगति: मस्क की तकनीकी क्षमताओं से विश्व में तकनीकी प्रगति को बढ़ावा मिल सकता है।
  • राजनीतिक संबंध: ट्रम्प की राजनीतिक नीतियों से विश्व में राजनीतिक संबंधों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है।

भारत के संबंधों पर असर

  • -व्यापार संबंध: ट्रम्प की व्यापार नीतियों से भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संबंधों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है।
  • तकनीकी सहयोग: मस्क की तकनीकी क्षमताओं से भारत और अमेरिका के बीच तकनीकी सहयोग को बढ़ावा मिल सकता है।
  • राजनीतिक संबंध: ट्रम्प की राजनीतिक नीतियों से भारत और अमेरिका के बीच राजनीतिक संबंधों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है ।

ट्रम्प भारत की यात्रा पर आयेंगे, पीएम मोदी को भी बुलायेंगे

डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने से पहले जो खबर आ रही है, वह यह है कि डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत का दौरा करने की इच्छा जतायी है। इतना ही नहीं, ट्रम्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिका बुलाना चाहते हैं। ट्रम्प ने भारत की संभावित यात्रा के बारे में अपने सलाहकारों के साथ चर्चा भी की है। ऐसा एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है।

‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प ने भारत की संभावित यात्रा के बारे में सलाहकारों से बात की है। यह यात्रा कथित तौर पर अप्रैल की शुरुआत या इस साल के अंत में हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी साल व्हाइट हाउस में बैठक के लिए ट्रम्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने की संभावना पर भी विचार कर रहे हैं।

चीन का दौरा भी कर सकते हैं ट्रम्प

रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रम्प ‘शी जिनपिंग के साथ संबंधों को गहरा करने के लिए बीजिंग की भी यात्रा करना चाहते हैं, जो चीनी आयात पर अधिक टैरिफ लगाने की उनकी धमकी से तनावपूर्ण हो गये हैं। ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में चीनी उपराष्ट्रपति हान झेंग शामिल होंगे। यह पहली बार है जब चीन का कोई वरिष्ठ नेता अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होगा।

ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में आयेंगे शाही मेहमान

ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह के लिए देश-दुनिया की कई हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली, अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले, हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की समेत कई बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा समारोह में कारोबारी एलन मस्क, राष्ट्रपति जो बाइडन, पार्टी के दानदाताओं समेत सैकड़ों लोग शामिल रहेंगे।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: झारखंड के अस्पतालों से हर दिन लाखों किग्रा निकलता मेडिकल वेस्ट चिंताजनक