Paris Olympics 2024 की धमाकेदार शुरुआत करने आ चुकी हैं पॉप क्वीन लेडी गागा!

Pop queen Lady Gaga has arrived to start the Paris Olympics with a bang

आखिरकार इंतजार की घड़ियां आज समाप्त होने जा रही है। भारतीय समयानुसार रात 11.30 बजे पेरिस ओलम्पिक का रंगारंग शुरुआत होने वाली है। विश्व विख्यात पॉप फनकार लेडी गागा के जलवों के साथ पेरिस ओलम्पिक की शुरुआत एक यादगार पल बनने वाला है। 17 दिनों तक चलने वाले पेरिस ओलम्पिक में दस हजार से ज्यादा एथलीट अपना सबकुछ झोंकेगे। इन एथलीटों में भारत के भी सौ से ज्यादा खिलाड़ी एक बार फिर देश का परचम लहराने के लिए तैयार हैं।

इस बार तीन वर्षों के बाद ही ओलम्पिक हो रहा है। 2021 में टोक्यो ओलम्पिक सम्पन्न हुए थे। हालांकि टोक्यो ओलम्पिक कोरोना महामारी के कारण एक वर्ष देर से शुरू हुए थे और पेरिस ओलम्पिक अपने निर्धारित समय पर हो रहा है। इसलिए तीन वर्षों के बाद ही एक और ओलम्पिक हमारे सामने आ खड़ा हुआ है।

पेरिस ओलम्पिक के उद्गाटन समारोह के ऐतिहासिक होने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह की शुरुआत सीन नदी से होगी। समारोह को कई बड़ी हस्तियां यादगार बनायेंगी। बताया जा रहा है कि उद्घाटन समारोह में दुनिया के सबसे ज्यादा फेमस कलाकारों में से एक पॉप क्वीन लेडी गागा पेरिस पहुंच चुकी हैं। हालांकि गागा के आने की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गयीहै। समारोह में लगभग 6,000-7,000 खिलाड़ी 85 बजरों और नावों पर सवार होकर पूर्व में ऑस्टरलिट्ज़ पुल से एफिल टॉवर तक सीन नदी के छह किलोमीटर (चार मील) हिस्से को पार करेंगे।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: कारगिल के वीरों को नमन! कारगिल वॉर मेमोरियल पर प्रधानमंत्री मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *