रांची : जमीन कारोबारी अल्ताफ हत्याकांड में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिनों दिन दहाड़े गोली मार कर जमीन कारोबारी की हत्या कर दी गयी थी। रांची के सिटी एसपी द्वारा गठित एसआईटी की विशेष टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने हत्या में संलिप्त गिरफ्तार लोगों के पास से देशी पिस्टल, एवेंजर बाइक, लाल रंग की स्कूटी, आई स्मार्ट बाइक समेत अन्य सामान बरामद किये हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त राशिद अंसारी, मोहम्मद चांद उर्फ नाथू और मोहम्मद राज उर्फ महताब के नाम पहले से भी रांची के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि जमीन विवाद में अल्ताफ की हत्या की गई है। जिसमें कई और लोगों की संलिप्तता पाई गई है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। रांची के एसएसपी सुरेन्द्र झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया।
इसे भी पढ़े: शर्मनाक : SNMMCH में अर्धविक्षिप्त युवती को एम्बुलेंस चालक ने बनाया हवस का शिकार