न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी की कार का बेंगलुरु के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस हादसे में कार में सवार उनका पूरा परिवार घायल हो गया है। काम में प्रह्लाद मोदी,, बेटे मेहुल मोदी, बहन जीनल मोदी और पोते महारथ मोदी सवार थे। सभी को चोटें आई हैं। घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रह्लाद मोदी परिवार को साथ कार से बांदीपुरा जा रहे थे, तभी कडाकोला में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इस एक्सीडेंट में सभी लोग घायल हो गये। उसके बाद सभी को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह है कि किसी को गंभीर चोट नहीं आयी है। लेकिन जैसा कि तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्सीडेंट में कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं। किसी को गंभीर चोट नहीं आयी है, स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि कर दी है।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: मुख्यमंत्री कल करेंगे राष्ट्रीय खादी और सरस महोत्सव का उद्घाटन