समाचार प्लस
Breaking देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

अपने परम मित्र शिंजो आबे की हालत से पीएम मोदी दुःखी, ट्वीट में झलका दर्द

PM Modi saddened by Shinzo Abe's condition of his best friend, pain reflected in tweet

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो को भाषण के दौरान एक ज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। जिसके बाद वह जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे हैं। शिंजो आबे की हालत की खबर मिलने के बाद भारत के प्रधानमंत्री ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया और लिखा कि ‘मेरे प्रिय मित्र  शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान की जनता के साथ हैं।‘

पीएम मोदी ने शिंजो आबे के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए  ट्वीट कर लिखा था-  ‘मेरे दोस्त शिंजो आबे के खराब स्वास्थ्य के बारे में जानकर दुख हुआ। बीते कुछ वर्षों में आपकी अगुवाई में भारत-जापान की साझेदारी काफी मजबूत हुई है। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’

भारतीय संस्कृति से बेहत लगाव है शिंजो आबे को

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास मित्र शिंजो आबे को भारतीय संस्कृति से बेहद लगाव है। अपने भारत दौरे के दौरान पीएम मोदी के साथ वाराणसी में गंगा आरती में शामिल होने उनके भारतीय संस्कृति के लगाव का बड़ा उदाहरण है। जापान के पूर्व पीएम और पीएम मोदी में आपस में खूब बनती है। दोनों नेता जब भी मिलते हैं दोनों में एक अलग ही गर्मजोशी देखने को मिलती है।

बता दें, 2020 में जब शिंजो आबे की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी तब उन्होंने जापान के पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़ें: राजद सुप्रीमो लालू यादव के स्वास्थ्य में सुधार, सोशल मीडिया पर लालू की मुस्कुराती तस्वीर वायरल

Related posts

बिहार के गया में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म मामले में पिता को मिली आजीवन कारावास की सज़ा, अबॉर्शन कराने का भी लगा आरोप

Sumeet Roy

FIFA Under-17 World Cup के लिए भारतीय महिला फुटबॉल टीम में झारखण्ड की 6 खिलाड़ियों का चयन

Sumeet Roy

Naxalite Pradeep Mandal Arrested: NIA का वांटेड नक्सली प्रदीप मंडल गिरफ्तार, पांच पुलिस वालों की हत्या का है आरोपी

Manoj Singh