समाचार प्लस
Breaking झारखंड झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

PM Modi on CM Hemant Soren Birthday: पीएम मोदी ने झारखंड के CM हेमंत सोरेन को दी जन्मदिन की बधाई

PM Modi on CM Hemant Soren Birthday

PM Modi on CM Hemant Soren Birthday: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 48 साल के हो गये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रधानमंत्री ने बधाई देते हुए लिखा, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

10 अगस्त 1975 को हुआ जन्म 

हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित नेमरा नाम गांव में हुआ था। वह झारखंड के राजनीति के गुरु शिबू सोरेन के बेटे हैं। जिन्होंने आदिवासी सामान्य परिवार से निकलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की स्थापना की थी। उनके बेटे हेमंत सोरेन ने पार्टी को बेहतरीन तरीके से संभाला और दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में खुद को स्थापित किया। सोरेन परिवार बहुत लंबे समय से झारखंड में आदिवासियों के कल्याण के लिए अलग-अलग प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराता रहा है।

 ये भी पढ़ें : Hemant Soren Birthday: 48 के हुए हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी ने दी बधाई, कहा- उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं

ये भी पढ़ें – Smart Meter Jharkhand: Jharkhand में Smart Meter बना मुसीबत! चार माह से उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा बिजली का बिल

PM Modi on CM Hemant Soren Birthday