Petrol-Diesel Price: देश की जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है. आज पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर से बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे बढ़ गए हैं, जिसके बाद राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 97 रुपए 81 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 89 रुपए 7 पैसे हो गई है. चार महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद मंगलवार को पहली बार इन कीमतों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद आज तीसरी बार ईंधन महंगा हुआ है.
अभी कितनी बढ़ सकती है कीमत
मूडीज की रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर से मार्च के बीच आईओसी को एक से 1.1 अरब डॉलर, बीपीसीएल तथा एचपीसीएल को प्रत्येक को 55 से 65 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ. पेट्रोल-डीजल की कीमत में जब आखिरी बार बदलाव हुआ था तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत करीब 82 डॉलर प्रति बैरल थी जो अभी 120 डॉलर के आसपास है. जानकारों के मुताबिक डीजल की कीमत में 13.1 रुपये से 24.9 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो सकता है. इसी तरह पेट्रोल की कीमत में 10.60 रुपये से 22.30 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है.
आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 97.81 | 89.07 |
मुंबई | 112.51 | 96.70 |
चेन्नै | 103.67 | 93.71 |
कोलकाता | 107.18 | 92.22 |
भोपाल | 109.85 | 93.35 |
रांची | 100.96 | 94.08 |
बेंगलुरु | 103.11 | 87.37 |
पटना | 108.37 | 93.49 |
चंडीगढ़ | 96.59 | 83.12 |
लखनऊ | 97.67 | 89.22 |
नोएडा | 97.90 | 89.43 |
कच्चे तेल में नरमी
यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से ही कच्चे तेल के बाजार में भारी उठा पटक जारी है. इस दौरान एक समय ऐसा आया कि कच्चा तेल प्रति बैरल 139 डॉलर के पार चला गया था जो 2008 के बाद इसका उच्चतम स्तर था. हालांकि बीच में यह फिर वापस आया था और 100 डॉलर से भी नीचे चला गया था. आज शुरुआती कारोबार में इसमें फिर नरमी दिख रही है. ब्रेंट क्रूड (Brendt) 2.11 फीसदी की गिरावट के साथ 119 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) में भी मामूली गिरावट दिख रही है.
अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). Indian Oil के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Hijab मामले की जल्द सुनवाई नहीं करेगा सुप्रीम कोर्ट, मामले को सनसनीखेज नहीं बनाने की हिदायत