प्रतिव्यक्ति आय के राष्ट्रीय औसत से काफी पीछे, सिक्किम से तो बहुत ही पीछे
झारखंड के लिए यह खबर सुकून देने वाली तो हो सकती है कि यहां रहने वाले प्रतिव्यक्ति की आय पिछले साल की तुलना में बढ़ गयी है। यह बात और भी सुकून दे सकती है कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों की प्रतिव्यक्ति आय से हमारी आय बेहतर है, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि झारखंड अभी भी एक गरीब राज्य हैं जहां कुपोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, जीवन स्तर में सुधार जैसी तमाम समस्याएं विद्यमान हैं। इन समस्याओं से उबरने से अभी झारखंड को लम्बा संघर्ष करना है। बता दें कि झारखंड की प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2004-05 में 18,510 रुपये थी जो कि 2023-24 के जारी अंतिम आंकड़ों में बढ़कर 1,05,274 रुपये तक बढ़ गयी है। अगर झारखंड की औसत प्रतिवर्ष की प्रतिव्यक्ति आय का आकलन करें तो औसतन प्रतिव्यक्ति प्रतिदिन 288 रुपये ही कमा पा रहा है। जो कि एक परिवार की संयुक्त आय के हिसाब से उस परिवार को चलाने के लिए शायद संतोषजनक हो। लेकिन हमें यहां यह भी ध्यान देना है कि यह पूरे झारखंड वासियों की औसत आय का आंकड़ा है। यानी इस स्केल पर जो सबसे निचले स्तर पर होगा, उसकी आय की और उसके परिवार की स्थिति की सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है।
खैर, झारखंड की प्रतिव्यक्ति आय बढ़ी है तो इसकी चर्चा भी होनी चाहिए। इसमें झारखंड के विकास की गति तेज होना भी एक कारक हो सकता है, तभी तो प्रतिव्यक्ति आय बढ़ी है। यहां वर्ष 2004-05 में प्रति व्यक्ति आय सिर्फ 18,510 रुपये थी, 2022-23 में यह आय, यानी एक साल पहले 88,500 रुपये थी। जो 2023-34 में बढ़कर 1,05,274 रुपये हो गयी। पिछले चार वर्षों में झारखंड में 2020-21 में प्रति व्यक्ति आय 69,963 थी, जो 2023-34 में बढ़कर 1,05,274 रुपये हो गई। यहां यह भी ध्यान देना होगा कि नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत 1,84,205 रुपये से काफी कम है। फिर भी प्रति व्यक्ति आय के मामले में झारखंड की उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे पड़ोसी राज्यों से बेहतर स्थिति में है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में सिक्किम 7 लाख 21353 रुपये के साथ पहले स्थान पर है. दूसरे स्थान पर गोवा तीसरे स्थान पर दिल्ली और चौथे स्थान पर तेलंगाना है. 5 में स्थान पर कर्नाटक है. उसके बाद तमिलनाडु, केरल, गुजरात और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य हैं.
नीति आयोग की वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020-21 में झारखंड में प्रति व्यक्ति आय 69963 थी, जो वर्ष 2021-22 में बढ़कर 88500 और 2022-23 में 96449 रुपये थी। इससे पहले यदि चार वर्षों की तुलना की जाए, तो 2016-17 में 60018, 2017-18 में 67484, 2018-19 में 75421 और 2020-21 में 75016 रुपये थी।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: आज से दिखेगी डोनाल्ड ट्रम्प और एलन मस्क गठजोड़ की ताकत, भारत की क्या हैं शंकाएं!