Paris Olympic: 10m. एयर पिस्टल में भारत की मनु भाकर को तीसरी रैंकिंग

भारतीय शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलम्पिक में शानदार शुरुआत की है। 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफाइंग राउंड में तीसरे स्थान पर रहीं। मनु भाकर ने राउंड की समाप्ति पर कुल 580 अंक अर्जित किये। हंगरी की वेरोनिका मेजर 582 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं। दक्षिण कोरिया की वाई.जे. ओस दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने भी 582 अंक अर्जित किये। लेकिन तकनीकी कारणों से वह दूसरे स्थान पर रहीं।

बता दें कि मनु लगातार दूसरी बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। पिछली बार हुए टोक्यो ओलंपिक खेलों में भी उन्होंने भाग लिया था। इस बार वह 10 मीटर, 50 मीटर और मिक्स डबल्स इवेंट में भाग लेंगी।

बता दें कि मनु भाकर 2022 काहिरा विश्व चैंपियनशिप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में रजत और हांगझोऊ में 2023 एशियाई खेलों में उसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में 2023 आईएसएसएफ विश्व कप सीरीज में उन्होंने कांस्य पदक जीता था।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: सरकार ने टोल टैक्स का मौजूदा सिस्टम किया खत्म, नितिन गडकरी का ऐलान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *