Paralympics: हरविंदर सिंह ने आर्चरी में जीता गोल्ड तो राष्ट्रपति, पीएम सब गदगद

पेरिस पैरालंपिक के सातवें दिन भारतीय उपलब्धियों में एक गोल्ड और जुड़ गया। यह कारनामा भारत के तीरंदाज हरविंदर सिंह ने किया। पुरुष रिकर्व ओपन तीरंदाजी स्पर्धा के फाइनल गोल्ड जीतकर हरविंदर ने देशवासियों को तो खुश किया ही, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी भी वाह-वाह कर उठे।

पुरुष रिकर्व ओपन तीरंदाजी स्पर्धा के फाइनल में पोलैंड के लुकास सिजेक को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हराकर हरविंदर ने स्वर्ण पदक जीता। टोक्यो पैरालंपिक के कांस्य पदक जीतने वेले हरविंदर ने दुनिया के 35वें नंबर के खिलाड़ी और छठे वरीय सिजेक को खिताबी मुकाबले में 28-24, 28-27, 29-25 से शिकस्त दी।

पेरिस पैरालंपिक में भारत के पदकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारत के खाते में अब तक कुल 24 पदक आ चुके है। इनमें 5 गोल्ड मेडल 9 सिल्वर मेडल और 10 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। बता दें कि कुल पदकों की संख्या और गोल्ड की संख्या दोनों ही भारत के लिए पैरालंपिक्स में रिकॉर्ड प्रदर्शन है। इससे पहले भारत ने टोक्यों में 3 गोल्ड मेडल के साथ कुल 19 मेडल जीते थे। जो भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन था।

आपकी जीत प्रेरणादायी – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

हरविंद की सफलता पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने X पर बधाई दी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने लिखा, “पेरिस 2024 पैरालंपिक में पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व पैरा तीरंदाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर हरविंदर सिंह को मेरी हार्दिक बधाई। यह लगातार पैरालंपिक में हरविंदर का दूसरा पदक है और भारत के लिए पैरा तीरंदाजी में पहला स्वर्ण पदक है। जबरदस्त दबाव में उनका असाधारण प्रदर्शन प्रेरणादायक है। मेरी कामना है कि वह तिरंगे को और गौरवान्वित करें।”

भारत आपकी उपलब्धि से खुश –  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हरविंद की तारीफ करते हुए X पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- पैरा तीरंदाजी में एक बहुत ही खास स्वर्ण पदक! #पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में स्वर्ण पदक जीतने के लिए हरविंदर सिंह को बधाई! उनकी सटीकता, ध्यान और अटूट भावना शानदार है। भारत उनकी उपलब्धि से बहुत खुश है।

 

 

 

 

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Champai Soren पर हेमंत सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व मुख्यमंत्री के घर के बाहर से हटाये गए सुरक्षाकर्मी, बेटे और सलाहकार के बॉडीगार्ड भी लिये गये वापस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *