बच्चों के प्रति संवेदनशील और महिला हितैषी बनने के लिए जरूरी कदम उठाए पंचायत – दीपिका पांडेय सिंह

झारखंड सरकार महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. पंचायतों को चाहिए कि बच्चों के प्रति संवेदनशील और महिला हितैषी बनने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं. ये बातें पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री, दीपिका पाण्डेय सिंह (Deepika Pandey Singh)  ने  रांची में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला के दौरान कही. कार्यशाला पंचायत योजनाओं में महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण देने और उनकी समस्याओं को शामिल करने को लेकर आयोजित की गई थी। उन्होंने इसके लिए एनजीओ को  सामने आने का आग्रह भी किया।

मौके पर शैलेश कुमार, उप निदेशक, पंचायती राज विभाग, और  मेघेंद्र बनर्जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही सामुदायिक स्तर पर बाल संरक्षण के प्रयासों को दर्शाया गया.  इस दौरान स्कूल ड्रॉप आउट,  चाइल्ड ट्रैफिकिंग, बाल विवाह जैसी समस्याओं के निवारण के लिए किए जा रहे कार्य प्रगति पर चर्चा की गई।

न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड- बिहार

 ये भी पढ़ें :  पारसनाथ पर्वत विवाद को लेकर हुई सुनवाई, हाईकोर्ट ने 17 मार्च तक मांगा जवाब