न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सुबह सात बजे से जारी है। गांव की सरकार चुनने के लिए राजधानी रांची के चार प्रखंडों ओरमांझी, अनगड़ा, नामकुम, सिल्ली में भी मतगणना चल रही है। यहां कुल 82 पंचायतों के मतदाता वोट डाल रहे हैं, इन प्रखंडों में 9 जिला परिषद सदस्य, 84 पंचायत समिति सदस्य, 82 मुखिया और 385 वार्ड सदस्य के लिए चुनाव हो रहे हैं।
बता दें, झारखंड के पंचायत चुनाव में तीसरे चरण में ग्राम पंचायत सदस्य के 6370 पदों के लिए 15,583 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं मुखिया के 1043 पदों के लिए 6423 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जबकि पंचायत समिति सदस्य के 1165 पदों के लिए 4556 उम्मीदवार दावेदारी ठोंक रहे हैं। जिला परिषद सदस्य के 126 पदों के लिए 781 चुनाव मैदान में कूदे हैं। कल के मतदान के लिए 12,912 बूथ बनाए गये हैं। इसके तहत सामान्य बूथों की संख्या 2087 है, 6021 बूथ संवेदनशील है और 3804 बूथों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।
यह भी पढ़ें: लाइसेंस फेल, फिर भी मरीजों की जान से खेल, नियमों को ताक पर रख कर चल रहे हॉस्पिटल और क्लिनिक, लंबी है लिस्ट