Palamu News : गुप्त सूचना के आधार पर चैनपुर थाना की पुलिस और चैनपुर सीओ ने मंगरदाहा से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. चैनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मगरदाहा घाटी में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध आर्टिगा कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार में सवार तीन व्यक्ति भागने लगे। पुलिस बल की तत्परता से तीनों व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
इनकी हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार व्यक्तियों में मनीष कुमार (उम्र 22 वर्ष), पिता स्व. मंजय चन्द्रवंशी, ग्राम पठानटोली, थाना गढ़वा, जिला गढ़वा। मो. तुफान राईन (उम्र 20 वर्ष), पिता ओसमोहम्मद राईन, ग्राम वार्ड नं. 08, दत्तानगर, थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू। चिराग कुमार सिंह (उम्र 20 वर्ष), पिता अरविंद कुमार सिंह, ग्राम बनिया टोला, थाना पालकोट, जिला गुमला।
इन सामनों की हुई बरामदगी
आर्टिगा कार से 710.56 ग्राम ब्राउन शुगर, 8,89,000रु, नगद, तीन एंड्रॉयड फोन, एक चेन,तीन अंगूठी और एक ब्रासलेट बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं। चिराग कुमार सिंह ब्राउन शुगर खरीदने आया था और डील के बाद उसने ₹8.89 लाख में 410.56 ग्राम ब्राउन शुगर खरीदी थी।
न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड- बिहार
ये भी पढ़ें : Jharkhand: बोकारो में सिंह टिंबर दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर पाया काबू