पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर बनी मां, सचिन मीणा को मिली पहली संतान

image source :social media

पाकिस्तान से साल 2023 में अपने प्यार के खातिर नेपाल के रास्ते भारत आई पाकिस्तानी भाभी नाम से मशहूर सीमा हैदर (Seema Haider) ने बच्ची को जन्म दिया है. इसके साथ ही सचिन मीणा को पहली संतान मिल गयी है। सीमा हैदर (Seema Haider) ने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में मंगलवार कि सुबह करीब चार बजे नवजात को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

सीमा हैदर (Seema Haider) जो 2023 में अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास पाकिस्तान से भारत आई थीं। तब से सुर्खियों में रही हैं। उनके प्रेम और संघर्ष की कहानी को लेकर देशभर में चर्चा होती रही है। अब उनके घर नए मेहमान के आगमन की खबर ने एक बार फिर उन्हें चर्चा का विषय बना दिया है।

जल्द होगा नामकरण 

परिवार के लोग इसे भगवान का आशीर्वाद मानते हुए बेटी के जन्म को परिवार के लिए एक नया अध्याय  बताया है। सचिन और सीमा ने अभी तक अपनी नवजात बेटी के नाम नहीं रखा है, लेकिन जानकारी के मुताबिक वह जल्द ही एक पारिवारिक समारोह में बच्ची का नामकरण करेंगे।

क्या बच्ची को मिलेगी भारतीय नागरिकता?

सीमा हैदर के अधिवक्ता कह चुके हैं कि सीमा हैदर के बच्चे को भारतीय नागरिकता दिलाएंगे।  बता दें कि सीमा के पहले से चार बच्चे हैं, जो उनके साथ भारत में रह रहे हैं। अब नवजात बच्ची उनके परिवार में पांचवीं संतान है।

न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड- बिहार

ये भी पढ़ें : 9 महीने बाद आज Sunita Williams की होगी धरती पर वापसी, NASA की तैयारियां पूरी