Dumka: अस्पताल का चक्कर लगाते-लगाते पहाड़िया गर्भवती महिला की चली गई जान

image source: social media

दुमका के जिला के गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लचर व्यवस्था की वजह से एक एक पहाड़िया गर्भवती महिला को अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ी। गर्भवती पहाड़िया महिला की मौत से स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।

मामला गोपीकांदर प्रखंड के कुडापहाड़ी गांव का है। कुंडापहाड़ी के पहाड़िया टोला में प्रिसिंका महारानी आठ माह की गर्भवती थी। जानकारी के अनुसार गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन पहले उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। लेकिन वहां इलाज नहीं हो सका। फिर परिजन महिला को लेकर गोपीकांदर सीएचसी पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सक नहीं थे। इस कारण महिला को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन किसी तरह जब फूलो झानो मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो वहां से भी चिकित्सक ने महिला को रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

 न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड- बिहार 

ये भी पढ़ें : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता को सौंपेंगे अवार्ड

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *