न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर डंका बजाते हुए 1200 करोड़ रुपये कमाने वाली फिर RRR के निर्देशक एसएस राजामौली को अमेरिका में इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार मिलने के बाद राजामौली को RRR के लिए ऑस्कर मिलने की सम्भावनाएं बढ़ गयी हैं। एसएस राजामौली को RRR के लिए शुक्रवार को न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार दिया है। 1935 में स्थापित न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल चूंकि अमेरिका का सबसे पुराना क्रिटिक्स समूह है, इसलिए भी RRR के लिए ऑस्कर में शुभ संकेत माना जा रहा है। बता दें, राजामौली की RRR ऑस्कर में 14 कैटेगरी में नामित है।
RRR दो तेलुगू स्वतंत्रता सेनानी, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी है। साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ-साथ बॉलीवुड कलाकार आलिया भट्ट और अजय देवगन फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं।
इन कैटेगरीज में नॉमिनेट है RRR
RRR ऑस्कर 2023 के लिए नामित है। फिल्म बेस्ट पिक्चर, बेस्ट निर्देशक, बेस्ट अभिनेता (जूनियर एनटीआर और राम चरण), बेस्ट सहायक अभिनेता (अजय देवगन), बेस्ट सहायक अभिनेत्री (आलिया भट्ट) सहित 14 कैटेगरीज में नॉमिनेट है।
प्रदर्शन और कलेक्शन शानदार रहा है RRR का
RRR पर दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर बेशुमार दौलत बरसी है। भारत ने इस फिल्म ने 903.68 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने कुल 221.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। विभिन्न भाषाओं में इसके कलेक्शन की बात की जाये तो RRR ने तेलुगू में 428.27, हिंदी में 265.42, तमिल में 58.48, मलयालम में 18.41 और कन्नड़ में 1.52 करोड़ रुपये की कमाई की है।
यह भी पढ़ें: अपने कुत्ते का मनाया अनोखा जन्मदिन, कार्ड छपवाकर तीन सौ लोगों को भेजा न्योता, दी शानदार पार्टी