रांची रेल मंडल से स्थगित की गयी पांच ट्रेनों का परिचालन फिर से सामान्य हो जायेगा। दरअसल, रांची के सिरमटोली में ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए इस ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया गया था। अब रेल मंडल ने यह जानकारी दी है कि स्थगित ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो जायेगा। रांची रेल मंडल ने सूचना जारी करते हुए इन ट्रेनों का परिचालन तिथि भी बतायी है।
इन ट्रेनों का परिचालन होगा सामान्य
- रांची हावड़ा रांची एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18628/18627 ) की यात्रा प्रारंभ दिनांक 23 फरवरी 2025 से सामान्य रूप से रहेगी।
- हटिया टाटानगर हटिया मेमू (ट्रेन संख्या 68036/68035) की यात्रा प्रारंभ दिनांक 20 फरवरी 2025 से सामान्य रूप से रहेगी।
- बर्द्धमान हटिया एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13503) की यात्रा प्रारंभ दिनांक 19 फरवरी 2025 से सामान्य रूप से रहेगी।
- हटिया बर्द्धमान एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13504 ) की यात्रा प्रारंभ दिनांक 20 फरवरी 2025 से सामान्य रूप से रहेगी।
- रांची-बोकारो स्टील सिटी-रांची पैसेंजर (ट्रेन संख्या 58034/58033) की यात्रा प्रारंभ दिनांक 20 फरवरी 2025 से सामान्य रूप से रहेगी।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: पीसीबी ने सुधारी अपनी गलती, पाकिस्तान में शान से लहराने लगा तिरंगा