Jharkhand: रोरो नदी में नहाने गयीं दो बहनों में से एक की डूबने से मौत, शव की तलाश जारी

चाईबासा में रोरो नदी में नहाने गयी दो बहनों में से एक की डूबने से मौत हो गई है। हालांकि शव को अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है। गोताखोरों द्वारा डूबी लड़की के शव की तलाश की जा रही है। डूबने वाली लड़की का नाम जिकरा खान था। वह 13 साल की थी। जबकि उसकी बड़ी बहन नयाब गौहर को बचा लिया गया है। यह घटना सोमवार की सुबह करीब 7:30 बजे हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें सुबह नहाने आयी थीं। मां का देहांत हो चुका है और पिता बच्चन खान चालक का काम करते हैं। वह किसी काम से वाराणसी गए हुए हैं। उन्होंने अपने रिश्तेदार शाहीन परवीन को बच्चियों की देखरेख की जिम्मेदारी दी थी। जब दोनों बच्चियां नदी नहाने आईं तो शाहीन परवीन भी पीछे-पीछे आई। जिकरा नदी में डूबने लगी तो बड़ी बहन ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वह भी डूबने लगी। तब शाहीन परवीन बच्चियों को बचाने के लिए नदी में कूद गई। बड़ी बहन को तो बचा लिया, लेकिन छोटी डूब गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले के लोग और रिश्तेदार नदी किनारे पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोर पहुंच गए। डूबी हुई बच्ची की के शव की खोजबीन अभी भी जारी है।

चाईबासा से राहुल शर्मा की रिपोर्ट/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: सूर्य अस्त, शराबी मस्त…झारखंड में शाम होते ही सरकारी स्कूल शराबियों का अड्डा बन जाते हैं – बाबूलाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *