उमर अब्दुल्ला बने केन्द्र शासित राज्य जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री

नेशनल कांफ्रेंस के विधायक सुरिंदर कुमार चौधरी बने उप मुख्यमंत्री

नेशनल कॉन्फ्रेंस उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने केन्द्र शासित राज्य जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उमर अब्दुल्ला को शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शपथ दिलाई। नेशनल कांफ्रेंस के विधायक सुरिंदर कुमार चौधरी को जम्मू कश्मीर का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। सुरिंदर चौधरी ने जम्मू संभाग की नौशेरा विधानसभा से चुनाव लड़कर बीजेपी नेता रविंदर रैना को हराया है। सीएम और डिप्टी सीएम के अलावा सरकार में चार कैबिनेट मंत्रियों सतीश शर्मा, सकीना येतू, जावेद डार और जावेद राणा ने भी आज शपथ ग्रहण की।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में एनसी ने 90 में से सर्वाधिक 42 सीटें जीतने के बाद सत्ता तक पहुंची है। एनसी को 6 सीटें जीतने वाली कांग्रेस और 1 सीट जीतने वाली आप का समर्थन प्राप्त है। हालांकि सरकार को समर्थन देने वाली कांग्रेस उमर अब्दुला सरकार में शामिल नहीं हुई है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में अब्दुल्ला का यह दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले वह 5 जनवरी, 2009 और 8 जनवरी, 2015 के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बने थे। कहा जा रहा है उपराज्यपाल सिर्फ 4 चुने हुए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में  कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हुए।

 

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: BIG BREAKING: देवघर सिविल सर्जन को 70 हजार घूस लेते ACB टीम ने किया गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *