Paris Olympic: भारत की निराशाजनक शुरुआत, 10 m. एयर राइफल में भारतीय चुनौती समाप्त

पेरिस ओलम्पिक में चीन ने जीता पहला गोल्ड

पेरिस ओलंपिक 2024 के रंगारंग शुरुआत के बाद शनिवार से स्पद्धाओं का दौर शुरू हो गया है। भारतीय खिलाड़ी आज कई स्पर्द्धाओं में जोर आजमाइश करने वाले हैं, लेकिन इस बीच खबर यह है कि भारत ने पेरिस ओलम्पिक में निराशाजनक शुरुआत की है। भारत को शूटिंग की 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड प्रतियोगिता में निराशा हाथ लगी है। इलावेनिल वलारिवन और संदीप सिंह फाइनल में जगह नहीं बना पाए। 12वें स्थान पर रहने के कारण उन्हें स्पर्द्धा से बाहर होना पड़ा। वहीं, रमिता जिंदल और अर्जुन बाबुता भी छठे स्थान पर रहे। इस तरह से इनकी भी चुनौती खत्म हो गयी है।

पेरिस ओलम्पिक में चीन ने पहला गोल्ड जीता है। चीन ने 10 मीटर राइफल मिक्सड टीम में कोरियाई जोड़ी को हराकर पेरिस ओलंपिक का पहला मेडल जीता है.

भारत के आज के अन्य मुकाबले

शूटिंग-

10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन- रिदम सांगवान और मनु भाकर  शाम 4 बजे

हॉकी-

भारतीय पुरुष हॉकी टीम पूल बी में न्यूजीलैंड से मुकाबला। भारतीय समय के अनुसार यह मैच रात 9 बजे शुरू होगा।

लॉन टेनिस-

पुरुष सिंगल का पहला राउंड-रोहन बोपन्ना/एन श्रीराम बालाजी बनाम एडौर्ड रोजर/फैबियन रेबोल -वासेलिन- मैच दोपहर 3:30 बजे से मैच शुरू

बैडमिंटन-

पुरुष एकल ग्रुप मैच- लक्ष्य सेन बनाम केविन कॉर्डन (ग्वाटेमाला) मैच शाम 7:10 बजे

पुरुष डबल्स ग्रुप मैच- चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी बनाम रोनन लाबर और लुकास कोर्वी (फ्रांस), मैच रात 8 बजे से

महिला डबल्स ग्रुप मैच- अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो बनाम कोंग ही योंग और किम सो येओंग (कोरिया), मैच रात 11:50 बजे से

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: महिला के सशक्तिकरण और रोजमर्रा की जरूरत को लेकर झारखंड सरकार ने शुरू किया मंईयां सम्मान योजना, 48 लाख महिलाओं को हर महीने मिलेगा 1 हजार रूपए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *