समाचार प्लस
Breaking देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

आग बरसाने लगा है सूरज, 17 अप्रैल को झारखंड पर थोड़ी राहत की बारिश, आफत फिर शुरू

Now the sun has started raining, after relief to Jharkhand on April 17, trouble again

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

मौसम विभाग का वेदर फॉरकास्ट बता रहा है कि संताल परगना और पलामू में सूरज आग बरसाने वाला है। अभी तो पारा 42 डिग्री के आसपास है, लेकिन वहां 44 डिग्री तक यह पहुंचने वाला है। इसी बीच मौसम विभाग ने यह भी राहत की खबर सुनाई है कि झारखंड में 17 अप्रैल को मौसम कुछ देर के लिए मेहरबान होगा और लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। यह जानकारी रांची मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी अभिषेक आनंद ने दी है। मौसम बदलने से मिलने वाली राहत थोड़ी देर के लिए ही होगी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

फिर शुरू हो जायेगा गर्मी का सितम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह संताल परगना और पलामू में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राज्य के दूसरे हिस्सों को भी तापमान से राहत नहीं मिलेगी। वैसे भी जारखंड के कई जिल लू के थपेड़ों से अभी झुलस रहे हैं। कई शहरों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। पलामू का अधिकतम तापमान राज्य में सबसे ज्यादा 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जमशेदपुर का भी तापमान 42 डिग्री पार कर चुका है। रांची में तापमान अभी 38 डिग्री के आसपास है।

यह भी पढ़ें: देश से ग़द्दारी कर आपकी नाक कटवाने वाले को सजा दिलवाइये हेमंत जी, बाबूलाल की सीएम से, अपील, अनुरोध, चेतावनी

Related posts

Maharashtra: फ्लोर टेस्ट में एकनाथ शिंदे पास, कानूनी लड़ाई के मूड में उद्धव ठाकरे

Pramod Kumar

Woman Prisoner Escaped: बिहार में महिला कैदी हुई नौ दो ग्यारह, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

Sumeet Roy

प्यार में मिला धोखा तो खोल दी ‘बेवफा चाय दुकान’, प्रेमी जोड़ों को मिलता है स्पेशल Discount

Sumeet Roy