समाचार प्लस
Breaking टेक्नोलॉजी देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

अब Tata बनायेगा iPhone, अगस्त में करने जा रहा Wistron Corp का अधिग्रहण!

Now Tata will make iPhone, going to acquire Wistron Corp in August!

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

टाटा कंपनी ने iPhone बनाने के लिए Apple के साथ बड़ी डील फाइनल की है। इस डील के बाद टाटा ग्रुप आईफोन का निर्माण शुरू करेगा। इसके लिए ज्यादा समय का इन्तजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि टाटा अगले महीने यानी अगस्त में आईफोन बनाने वाली फैक्ट्री का अधिग्रहण करने जा रहा है। अधिग्रहण करने के लिए सौदा करीब-करीब तय हो चुका है। ऐसा हो जाने के बाद टाटा एप्पल आईफोन बनाने वाली पहली कंपनी बन जायेगी।

iPhone बनाने के लिए टाटा ग्रुप कर्नाटक स्थित विस्ट्रॉन कॉर्प (Wistron Corp) की फैक्ट्री का अधिग्रहण कर सकता है। बता दें, टाटा यह डील पूरी करने के लिए कई महीनों से प्रयासरत है। उम्मीद की जा रही है कि अगस्त महीने में यह अधिग्रहण का काम पूरा हो सकता है। फैक्ट्री का अधिग्रहण हो जाने के बाद टाटा आईफोन बनाने शुरू करेगा। टाटा जिस फैक्ट्री का अधिग्रहण करने जा रहा है, वह लेटेस्ट आईफोन का निर्माण करती है। इस फैक्ट्री में 10 हजार से अधिक लोग कर रहे काम करते हैं।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिया झटका, ईडी डायरेक्टर संजय मिश्रा के बढ़ाये गये कार्यकाल को बताया अवैध