न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 की बजट की तैयारियों में जुट गये हैं। लेकिन इससे पहले वह वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट के खर्चे की समीक्षा करना चाहते हैं। सीएम हेमंत 30 नवंबर को वर्तमान वित्तीय वर्ष के अब तक के बजट खर्च और शेष बचे चार के बजट की समीक्षा करेंगे। हेमंत राज्य के सभी विभागों की संचालित योजनाओं की जानकारी भी लेंगे। मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक के दौरान आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 की कार्ययोजना तैयार करने का भी निर्देश देंगे।
मुख्यमंत्री की समीक्षा को देखते हुए वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी विभागों को पत्र लिखकर उनके विभागों के बजटीय प्रावधान से संबंधित जानकारी मांगी है जिनकी जानकारी 29 नवंबर को यानी मंगलवार को जमा करनी है। बता दें, हर वित्तीय वर्ष की तरह इस बार भी 31 मार्च के पहले सभी विभाग अधिक से अधिक राशि खर्च करने का प्रयास कर रहे हैं।
झारखंड कैबिनेट की बैठक एक दिसंबर को
झारखंड कैबिनेट की बैठक एक दिसंबर को होगी। कैबिनिट की बैठक में सीएम हेमंत सोरेन द्वारा महत्वपूर्ण घोषणाएं किये जाने की सम्भावना तो है ही, साथ ही इस बैठक में नगर निकाय चुनाव पर विशेष रूप से चर्चा होगी। कैबिनेट बैठक में चर्चा के बाद उम्मीद है नगर विकास विभाग इसमें संशोधन कर दोबारा प्रस्ताव तैयार करेगा। बता दें कि नगर विकास विभाग ने बिना ओबीसी आरक्षण के 19 दिसंबर को राज्य में नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर प्रस्ताव तैयार किया था, जिसे राज्यपाल ने मंजूरी भी दे दी थी। लेकिन एकल पदों पर आरक्षण में रोस्टर प्रणाली का विरोध के कारणचुनाव टल गया।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: पंकज मिश्रा प्रसंग में केस को कमजोर करने के शक में अब ईडी पुलिस अधिकारियों को घेरेगी!