अब मेहुल चोकसी को भारत लाने की तैयारी, बेल्जियम में हुआ गिरफ्तार!

मुम्बई 26/11 अटैक के गुनहगार तहव्वुर राण को भारत लाने के बाद एक PNB घोटाले का आरोपी मेहुल चौकसी को भारत लाने की अटकलें लगने लगी हैं। भारतीय ऐजेसिंयों के अनुसार, मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी भारतीय ऐजेंसियों की अपील पर हुई है।

CBI के मुताबिक, बेल्जियम पुलिस ने चोकसी को मुंबई कोर्ट द्वारा जारी 2 ओपन-एडेड गिरफ्तारी वारंट का हवाला देकर गिरफ्तार किया है। ये वारंट 23 मई, 2018 और 15 जून, 2021 को जारी हुए थे।
महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत बेल्जियम के साथ 1901 से प्रत्यर्पण समझौते के आधार पर सीबीआई औपचारिक प्रत्यर्पण मांग सकती है। चोकसी एंटीगुआ और डोमिनिका से प्रत्यर्पण समझौता न होने से बचा था।
चोकसी की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी मिली है कि चोकसी अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ बेल्जियम में छिपा हुआ है। प्रीति के पास बेल्जियम की नागरिकता है। बेल्जियम के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में यह बात स्वीकारी थी। इससे एजेंसियां सतर्क हुई थीं।

बता दें कि मेहुल चोकसी अपने भतीजे नीरव मोदी , उसकी पत्नी अमी मोदी, भाई नीशाल मोदी के साथ पंजाब नेशनल बैंक में कथित तौर पर 12,636 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में नामजद है ।  घोटाले के बाद भारत से भागने के लिए, उसने 2017 में निवेश कार्यक्रम द्वारा नागरिकता के माध्यम से कैरिबियाई द्वीप एंटीगुआ और बारबुडा में नागरिकता हासिल की ।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: रन आउट की हैट्रिक ने दिल्ली से छीनी जीत, मुंबई ने अपनी उम्मीदों को रखा जिंदा