Paris Olympics: अब नीरज के भाले से देश को गोल्ड की उम्मीद, हॉकी इंडिया में ब्रॉन्ज की आशा

Paris Olympics: अब नीरज के भाले से देश को गोल्ड की उम्मीदपेरिस ओलंपिक से भारत के लिए लगातार मिल रही निराशाजनक खबरों के बीच गुरुवार को गोल्ड की आखिरी उम्मीद अभी खत्म नहीं हुई है। लेकिन यह गोल्डन बॉय नीरज के भाले की चमक पर निर्भर है। देश आज नीरज चोपड़ा से गोल्ड की उम्मीद थामे बैठा है। इसी के साथ ही आज भारतीय हॉकी टीम कांस्य पदक के लिए मैदान पर उतरेगी। ब्रॉन्ज के लिए भारत का मुकाबला स्पेन के साथ है।

50 किलोग्राम वर्ग में कुश्ती की खिलाड़ी विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई हो जाने से बड़ा झटका लगने के बाद भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से काफी उम्मीदें होगी। जिन्होंने क्वालिफाई राउंड में अपने पहले ही थ्रो में फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया था। वहीं, भारतीय हॉकी टीम का स्पेन के खिलाफ कांस्य पदक के लिए मैच करो या मरो का मैच होगा। भारतीय हॉकी टीम को सेमीफाइनल में जर्मनी के साथ 2-3 के स्कोर से हार का सामना करना पड़ा था। आज भारत के लिए अन्य उम्मीदों में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ है जिसके लिए ज्योति याराजी रेपेचेज राउंड में अपनी चुनौती पेश करेंगी।

भारत के लिए इन स्पर्द्धाओं पर होगी नजर

गोल्फ:

महिला व्यक्तिगत : अदिति अशोक और दीक्षा डागर – दोपहर 12.30 बजे।

एथलेटिक्स:

महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ रेपेचेज राउंड : ज्योति याराजी – दोपहर 2.05 बजे।

पुरुष भाला फेंक फाइनल : नीरज चोपड़ा रात – 11.55 बजे।

कुश्ती:

पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा (प्री-क्वार्टर फाइनल): अमन सहरावत – दोपहर 2.30 बजे।

महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा (प्री-क्वार्टर फाइनल): अंशु मलिक- दोपहर 2:30 बजे।

हॉकी :

पुरुष कांस्य पदक मैच : भारत बनाम स्पेन : शाम 5.30 बजे।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: भारतीय महिला रेसलर अंतिम पंघाल और उनकी टीम को पेरिस छोड़ने का आदेश, पुलिस में दर्ज हुआ मामला

Neeraj Chopra Paris Olympics

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *