रांची को भी मिलीं कई सड़क परियोजनाएं
जमशेदपुर से इंन्द्रजीत सिंह की रिपोर्ट/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज जमशेदपुर में जमशेदपुर, रांची समेत झारखंड को 19 सड़क परियोजनाओं की अरबों रुपयों की सौगात दी है। इन परियोजनाओं में जमशेदपुर में बनने वाली 10 किमी लम्बी अनोखी डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर है। बिष्टुपुर को गोपाल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में योजनाओं का शिलान्यास कर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में सड़कों का जाल बिछ गया है। और आज देश का पहला सबसे लंबा डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखी जा रही है। यह सिर्फ झारखंड नहीं, पूरे देश के लिए गर्व की बात है। इन परियोजनाओं के साथ उन्होंने कहा कि 7000 करोड़ की लागत से रांची से वाराणसी कॉरिडोर बनाया जाएगा।
केन्द्रीय मंत्री ने जमशेदपुर को इतनी बड़ी सौगात देने के साथ रांची के लिए भी सड़क योजना की शुरुआत की है। रांची के लिए नितिन गडकरी ने जैनामोड़- गोला एक्सप्रेस-वे की नींव रखी। यह 1008 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा, जिसकी कुल लंबाई 32.49 किमी है। इसके अतिरिक्त गोला-ओरमांझी रोड की शुरुआत की। यह 1214 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है जो 27.846 किमी होगा। रामगढ़ के पटेल चौक में वीयूपी एनएच 31: 24.09 करोड़ रुपये के एक किमी रोड बनायी जायेगी।
केन्द्रीय मंत्री ने कौन-कौन सी बातें
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा जब मैं झारखंड आता था तो जमशेदपुर और रांची के सड़क की चर्चा होती थी, लेकिन अब यह चर्चा बंद हो गई है। फोरलेन का निर्माण केंद्र सरकार ने यहां करा दिया है। नितिन गडकरी ने कहा कि अब रांची से जमशेदपुर आने में 2 घंटे का समय लगेगा।
नितिन गडकरी ने कहा कि टाटा स्टील से वेस्ट स्लैग देने की मांग की गयी है। अगर टाटा स्टील वेस्ट मटेरियल हमें देता है तो हम बिहार और झारखंड की सड़कों को और सुंदर बना देंगे।
कहां झारखंड देश का सबसे समृद्ध राज्य बनेगा। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है भारत का निर्माण अगर करना है तो झारखंड निर्माण बहुत जरूरी है 2024 के समाप्त होते होते 2 लाख करोड़ से सड़क बनाने की योजना लेकर आएंगे।
नितिन गडकरी ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को भी सराहा। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने हमें जो सहयोग किया उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
नितिन गडकरी ने इन योजनाओं का किया शिलान्यास
- 1876 करोड़ की लागत से जमशेदपुर में कालीमंदिर से डिमना चौक बालीगुमा तक फोर लेन की 10 किमी लम्बी डबल डेकर एलिवेटेड रोड।
- 423 करोड़ से पश्चिमी सिंहभूम में एनएच के एनएच 320 -जी में 0 से 42 किमी तक सड़क का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण।
- 99 करोड़ की लागत से पश्चिमी सिंहभूम में एनएच 75 पर झींकपानी और तालाबुरू रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी।
- 96 करोड़ की लागत से एनएच 75 पर झिंकपानी से तालाबुरू रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी।
- 91 करोड़ की लागत से एनएच 75 पर सिंहपोखरिया से झिंकपानी रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी।
- 514 करोड़ की लागत से पश्चिमी सिंहभूम व सिमडेगा क्षेत्र में एनएच 320 जी पर 98 से 196 किमी के बीच सड़क निर्माण।
- 73 करोड़ की लागत से पूर्वी सिंहभूम में भुईया सिनान से सुसनी भाया हाथीखेड़ा रोड का निर्माण।
- 104 करोड़ से पूर्वी सिंहभूम में फुलडुंगरी (एनएच 33) से झांटीझरना भाया बुरुडीह तक सड़क निर्माण।
- 1007 करोड़ की लागत से बोकारो और रामगढ़ क्षेत्र में जैनामोड़ से गोला तक फोर लेन एक्सप्रेस वे।
- 1214 करोड़ की लागत से रामगढ़ और रांची क्षेत्र में ओरमांझी से गोला तक फोर लेन एक्सप्रेस वे।
- 57 करोड़ की लागत से गुमला और सिमडेगा क्षेत्र में एनएच 23 पर सड़क निर्माण।
- 458 करोड़ की लागत से लोहरदगा में लोहरदगा बाइपास का निर्माण।
- 68 करोड़ की लागत से बोकारो और हजारीबाग में बनासो से बुडगड्डा रोड में सड़क निर्माण।
- 59 करोड की लागत से गुमला में चैनपुर से महुआडांड़ (डुमरी तक) टू लेन सड़क निर्माण।
- रांची में एनएच 33 में भगवान आदित्यनाथ मंदिर की सड़क।
- 34 करोड़ की लागत से गोला से चारू रोड के बीच आरओबी निर्माण।- सड़क परिवहन मंत्री ने इन योजनाओं का किया उद्घाटन
- जमशेदपुर से महुलिया फोर लेन सेक्शन में 233 से 277 के बीच छूटे हुए भाग का।
- एनएच 33 में रामगढ़ के पटेल चौक के पास वीयूपी का निर्माण।
यह भी पढ़ें: भाजपा ने चार राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष, सम्राट चौधरी को बिहार की कमान