भाजपा सांसद निशिकांत दूबे (Nishikant Dubey) के कथित फर्जी एमबीए डिग्री विवाद का मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए फर्जी डिग्री को लेकर ट्वीट किया है। लोकसभा में राहुल गांधी के अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में टिप्पणी करने के बाद भाजपा नेता निशिकांत दुबे(Nishikant Dubey) ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने निशिकांत दुबे पर पलटवार करते हुए उन पर फर्जी डिग्री लेने का आरोप लगाया था, तो कांग्रेस की महगामा विधायक ने भी निशिकांत दुबे से पूछा दिया कि वे बताएं कि उन्होंने यह फर्जी डिग्री से कहां से खरीदी है।
Am very keen to see Hon’ble Member’s attendance record at Pratap Uni for full time MBA 2013-15 given he was full time MP then & match with LS attendance & constituency visits. Btw Pratap Uni MBA transcript has spelt “cumulative” incorrectly so don’t know how genuine it is 🙂 pic.twitter.com/u1HoRPAjoZ
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) March 17, 2023
फ़र्ज़ी डिग्री लेकर कातिथ ज्ञानी बने @nishikant_dubey पहले ये बताओ डिग्रियों ख़रीदी कहाँ से ? कहीं अपने सरकार की मंत्री को भी l तुमने ही तो फ़र्ज़ी डिग्री नहीं दिलाई या पूरी पार्टी का कॉंट्रैक्ट भी तुम्हें मिला है।राहुल गांधी पर तब बात करना जब अपनी सदस्यता बचा लो। #FarzikantDubey pic.twitter.com/1WRAKr7aLz
— Dipika Pandey Singh (@DipikaPS) March 17, 2023
लोकसभा में हर छोटे मोटे बात पर मेमियाने वाले सांसद #FarzikantDubey सच्चे सवालों को सुनकर भाग खड़े हुए है। फ़र्ज़ी डिग्री वाले सांसद ने मुझे ब्लॉक कर दिया है। हमसे तो छुप जाओगे सच से कब तक भागोगे। गोड्डा की जनता तो बस इंतज़ार में है। हर सवाल का जवाब लेगी। @nishikant_dubey pic.twitter.com/ecN5xAbKfC
— Dipika Pandey Singh (@DipikaPS) March 17, 2023
निशिकांत दुबे(Nishikant Dubey) ने जवाब में डॉक्यूमेंट के साथ निशिकांत ने लिखा बंगाल से आई महिला सांसद विकृत मानसिकता की शिकार है। चुनाव आयोग के साथ सर्वोच्च न्यायालय के आदेश जिसमे माना गया है कि मेरे पास डिग्री है। आपलोगों को आगरा भेजने का सर्टिफिकेट भी है। आप सभी घटिया मानसिकता के साथ जीते रहिए। घटिया मानसिकता के साथ जीएं। इसके साथ ही दीपिका को सोशल मीडिया में निशिकांत दुबे ने ब्लॉक भी कर दिया।
ये भी पढ़ें : Jharniyojan Portal का सीएम हेमंत ने किया शुभारंभ, निजी क्षेत्र में बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार