न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
नए साल का काउंटडाउन शुरू हो गया है। नये साल स्वागत करने के लिए रांची के होटल फुल हो चुके हैं। जश्न मनाने वालों का पिकनिक स्पॉट, पार्क, झरने, डैम और बाग-बगीचे में आने-जाने का तांता तो पहले से लगा हुआ है। लेकिन नये साल में इन पिकनिक स्थलों का नजारा कुछ अलग ही रहेगा। नये साल के स्वागत के लिए झारखंड वासियों में खासा उत्साह है। रांची वासी तो अपने-अपने तरीके से तैयारियों में जुटे हुए हैं। पाकनिक पर खाने-पीने की क्या व्यवस्था रहेगी इसकी तैयारी लोगों ने पहले से ही कर रखी है। सिर्फ खान-पान ही नहीं, क्या-क्या मनोरंजन होगा इसकी भी व्यवस्था जश्न मनाने वाले कर चुके हैं। पस उन्हें पिकनिक स्पॉट तक ले जाना है और जश्न मनाना है। यानी हर कोई अपनी-अपनी तरह से नए साल को खास बनने में लगा हुआ है।
कोरोना का है खतरा, सुरक्षा की भी है सवाल, रांची प्रशासन मुश्तैद
एक तो इस समय कोरोना का कुछ खतरा देश में बढ़ा हुआ है। केन्द्र से लेकर राज्य सरकारें इस पर वर्कआउट भी कर रही है। तो जाहिर है प्रशासन भी महामारी के अंदेशे के मद्देनजर ही व्यवस्था कर रहा है। साथ ही नए साल में रांचीवासियो के जश्न में खलल ना पड़े इसके लिए जिला प्रशासन कमर कसे हुए है। अक्सर जश्न के जोश में पिकनिक स्पॉटों पर अनहोनी हो जाया करती है, उसे रोकने के लिए विभिन्न डेमो, नदियों और पर्यटक स्थलों पर पिकनिक मानने आए लोगो के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिये गये हैं। इतना ही नहीं, जिला के विभिन्न 26 स्थलों पर 31 दिसंबर से 5 जनवरी तक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है।
हुड़दंगियों को जश्न में खलल डालने की इजाजत नहीं
नये साल का जश्न मनाने वालों के लिए जहां प्रशासन मुश्तैद रहेगा। वहीं जश्न के उन्माद में हुड़दंग करने वालों पर भी पुलिस की नजरें रहेंगी। अक्सर देखा जाता है कि कुछ हुड़दंगी रेसिंग बाइक के साथ सड़कों पर रेस ड्राइविंग करते हैं। ऐसे हुड़दंगियों के लिए पुलिस अलर्ट मोड में रहेगी। पुलिस रेस और नशे की हालत मे ड्राइविंग करने वालो पर विशेष नजर रखेगी।
मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़, यहां भी रहेगी पूरी सुरक्षा
नववर्ष पर जश्न मनाने के साथ बड़ी संख्या में लोग अपने इष्ट देवों की आराधना करने साल के सुखमय होने की मन्नतें भी मांगते हैं। इस लिए रांची या झारखंड ही नहीं, देश के तमाम छोटे-बड़े मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रहती है। मंदिरों में हर साल भक्तों की भीड़ बढ़ती भी जा रही है। ऐसे में मंदिरों के निकट भी पुलिस-प्रशासन मुश्तैद रहेगा। मंदिरों में उमड़ी भीड़ का उचक्के फायदा भी उठाने का प्रयास करते हैं, ऐसे लोगों से भी पुलिस निबटेगी और सीसीटीवी के जरिये इन पर नजर रखी जायेगी।
बड़े होटलों में नये साल का जश्न का अलग ही होगा नजारा
पिकनिक स्पॉटों पर तो जश्न का नजारा तो रहेगा ही, साथ ही होटलों, खासकर बड़े होटलों में आकर्षक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ नये वर्ष का आयोजन होने वाला है। इस मौके को यादगार बनाने के लिए रांची के छोटे-बड़े अधिकांश होटलों में नये साल के जश्न की तैयारी हो चुकी है। होटल लिलैक, पार्क प्राइम, रांची जिमखाना क्लब, होटल रेडिशन ब्लू, कांके रिसॉर्ट ऐसे न जाने कितने स्थानों पर नये साल का जश्न मनेगा। रांची के कई होटलों ने तो खाने-पीने की चीजों पर रियायत का ऑफर भी दिया है। कुल मिलाकर रांची में 2023 के स्वागत में खूब धूम-धड़ाका होगा। कोरोना के कारण हाल के कुछ वर्षों में लोगों को जश्न मनाने के अवसर कम मिले हैं। इसलिए अब वे खुशियों के पल हाथ से जाने नहीं देना चाहते।
यह भी पढ़ें: भारत सरकार का नए साल का तोहफा, NSC सहित कई स्कीमों पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज