न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
द्रौपदी मुर्मू ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदावार के रूप में अपना नामांकन कर दिया है। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी और एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद थे। झारखंड की राज्यपाल रह चुकी द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति के रूप में प्रस्ताविक पहली आदिवासी महिला उम्मीदवार है।
द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन में राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल के दफ्तर में अपना नामांकन भरा। उनके प्रस्तावों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल समेत कई नेता शामिल हैं। नामांकन के दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, जगन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस के साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे.
नामांकन से पहले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने पहले संसद में महात्मा गांधी, डॉ बीआर अंबेडकर और बिरसा मुंडा की मूर्तियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने में दुविधा में न रहें हेमंत, क्योंकि ‘एक तीर एक कमान, सब आदिवासी एक समान’